Guru Govind Singh Jayanti 2025: इस दिन मनाई जाएगी गुरु गोविंद सिंह जयंती, जानें इनके विचार और मान्यताएं

Guru Govind Singh Jayanti 2025
Guru Govind Singh Jayanti 2025: गुरु गोविंद सिंह जयंती का इतिहास अत्यंत प्रेरणादायक है. गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु थे. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, उनका जन्म विक्रम सम्वत 1723 में पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था. उनके बचपन का नाम गोविंद राय था.
Guru Govind Singh Jayanti 2025: गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती हर वर्ष पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है. इस विशेष अवसर पर देशभर के सभी गुरुद्वारों को भव्य रूप से सजाया जाता है. इसके अतिरिक्त, इस दिन गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन भी किया जाता है. यह जानना महत्वपूर्ण है कि गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु थे. उन्होंने सिख धर्म को सशक्त किया और अपने अनुयायियों को सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया.
कब मनाई जाएगी गुरु गोबिंद सिंह जयंती
साल 2025 में जनवरी के महीने में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा. यह पर्व 6 जनवरी, सोमवार को आयोजित होगा. इस दिन सिख धर्म के अंतिम और दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था. गुरु गोबिंद सिंह जी ने केवल दस वर्ष की आयु में गुरु पद ग्रहण किया था.
05 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2024 का साप्ताहिक राशिफल
गुरु गोविंद सिंह जी के दृष्टिकोण से मानवता को एक नवीन मार्गदर्शन प्राप्त होता है, चलिए उनके विचारों के बारे में जानते हैं…
- बगैर गुरु को किसी को भगवान नहीं मिलता है.
- ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें.
- ईश्वर ने हमें जन्म दिया है, ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें.
- छोटे-छोटे काम में लापरवाही न बरतें. हर काम को लगन और ईमानदारी से करें.
- अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं और अच्छे कर्म करने वालों की ही ईश्वर मदद करता है.
- एक सुंदर जीवन पाने के लिए आहार और व्यायाम ही काफी नहीं है बल्कि गरीब और बेसहारा लोगों की सहायता करना भी जरूरी है.
- मनुष्य को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा जरूरतमंदों को दान करना चाहिए.
- जितना संभव हो गरीब असहाय लोगों की मदद करें.
- जानिए यहां एक सुंदर जीवन पाने के लिए आहार और व्यायाम ही काफी नहीं है बल्कि गरीब और बेसहारा लोगों की सहायता करना भी जरूरी है.
- जब आप अपने अन्दर से अहंकार मिटा देंगे, तभी आपको वास्तविक शांति मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










