Good Friday 2025 के मौके पर ईसा मसीह के वो विचार जो हर मुश्किल में देंगे हिम्मत

Updated:
विज्ञापन
Good Friday 2025 Quotes In Hindi

Good Friday 2025 Quotes In Hindi

Good Friday 2025: इस वर्ष गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को मनाया जाएगा. ऐसा माना जाता है कि इसी दिन जीसस को क्रूस पर चढ़ाया गया था. इसी कारण, ईसाई समुदाय इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने के बजाय उपवास रखकर चर्च में प्रार्थना करते हैं. इस विशेष अवसर पर, हम आपको येशु मसीह के प्रेरणादायक उद्धरणों के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं.

विज्ञापन

Good Friday 2025 Quotes in Hindi:कल गुड फ्राइडे है. बाइबल के अनुसार, इसी दिन ईसाई धर्म के प्रभु ईसा मसीह के खिलाफ साजिश की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सूली पर चढ़ाया गया. इस विशेष अवसर पर, आप अपने प्रियजनों को ईसा मसीह के महत्वपूर्ण संदेश भेज सकते हैं.

Good Friday 2025 Quotes: शत्रुओं से भी प्रेम करो

यीशू ने हमें सिखाया कि हमें उन लोगों से भी प्रेम करना चाहिए जो हमें परेशान करते हैं और उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए. ऐसा करने से आप उस पिता की संतान बन जाएंगे जो स्वर्ग में है. इसके परिणामस्वरूप, आपके साथ कभी कुछ बुरा नहीं होगा.

कल है गुड फ्राइडे, जानिए इसका धार्मिक महत्व

Good Friday 2025 Quotes: अपनी संपत्ति गरीबों में भी बांटो

ईसा मसीह ने यह संदेश दिया कि हमें अपनी कमाई का कुछ हिस्‍सा गरीबों में दान भी करना चाहिए. अगर हम ऐसा करते हैं तो हमें स्‍वर्ग का खजाना मिलेगा.

Good Friday 2025 Quotes: एक दूसरे से प्रेम करो

ईसा मसीह ने यह संदेश दिया कि हमें अपनी आय का एक हिस्सा गरीबों को दान करना चाहिए. यदि हम ऐसा करते हैं, तो हमें स्वर्ग का खजाना प्राप्त होगा.

Good Friday 2025 Quotes: ऐसे प्‍यार का कोई अर्थ नहीं

ईसा मसीह ने ऐसे प्‍यार को निरर्थक बताया है. उन्‍होंने क‍हा यदि आप सिर्फ उन्हें ही प्यार करते है जो आपसे प्यार करते हैं तो आपने ऐसा क्या किया? ऐसा तो एक कर देने वाला भी करता है फिर आपमें उनमें फर्क क्या है.

Good Friday 2025 Quotes: सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

धर्म को लेकर उन्‍होंने नई परिभाषा बताई. उन्‍होंने कहा मनुष्‍य के लिए एक-दूसरे की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है. जो दूसरों की मदद करते हैं ईश्वर उनकी मदद करते हैं. मन से स्वार्थ और लालच की भावना निकालकर प्रेम करें.

Good Friday 2025 Quotes: ऐसे करो ईश्‍वर को प्राप्‍त

ईश्‍वर महान हैं. अगर आप उनसे मांगते हैं तो जरूर मिलेगा अगर खोजते हैं तो जरूर प्राप्त भी होगा, इसलिए मैं कहता हूं कि ईश्वर के दरवाजे खटखटाओ ईश्वर तुम्हारी जरूर सुनेगा और तुम्हारे लिए दरवाजे खोल दिए जाएंगे.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola