Ganesh Chaturthi Puja Samagri: गणपति पूजा से पहले तैयार कर लें जरूरी सामग्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की तस्वीर (एआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणेश चतुर्थी का पर्व जल्द ही आने वाला है. अगर आप इस बार घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करने वाले हैं, तो पूजा से पहले सभी ज़रूरी सामग्री ज़रूर तैयार कर लें. जानिए गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट और पूजा विधि.

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi Puja Samagri List: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. यह पर्व प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन भक्त घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. अगर आप भी इस बार घर में गणपति की स्थापना करने वाले हैं, तो पूजा से पहले सभी जरूरी सामग्री तैयार कर लें.

विज्ञापन
भगवान गणेश (एआई तस्वीर)
भगवान गणेश (एआई तस्वीर)

गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री

प्रतिमा स्थापना एवं मंडप सामग्री

  • गणेश जी की प्रतिमा
  • चौकी
  • लाल या पीले रंग का कपड़ा
  • कलश
  • आम या केले के पत्ते
  • नारियल

पूजा एवं अभिषेक सामग्री

  • गंगाजल और शुद्ध जल
  • पंचामृत
  • कलावा
  • रोली
  • हल्दी
  • अक्षत
  • चंदन
  • सिंदूर

दूर्वा और पुष्प

  • दूर्वा
  • फूल
  • फूलों की माला
  • पान के पत्ते
  • सुपारी
  • लौंग
  • इलायची

धूप, दीप और आरती की सामग्री

  • देसी घी
  • रुई की बत्तियां
  • धूपबत्ती
  • अगरबत्ती
  • माचिस
  • कपूर
  • पूजा की थाली
  • घंटी
  • शंख

भोग और प्रसाद

  • मोदक और मोतीचूर के लड्डू
  • फल
  • पंचमेवा

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Vrat: गणेश चतुर्थी पर क्या करें और क्या न करें? जानें पूजा से जुड़ी जरूरी परंपराएं

गणेश चतुर्थी पूजा विधि

भगवान गणेश की पूजा करती हुई महिला की एआई तस्वीर
भगवान गणेश की पूजा करती हुई महिला की एआई तस्वीर
  • सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
  • इसके बाद जिस जगह गणपति बप्पा की स्थापना करनी है, उस जगह की अच्छी तरह सफाई कर लें.
  • एक चौकी रखें और उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछा दें. कपड़े के ऊपर थोड़े अक्षत रखें.
  • अब गणेश जी की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें. प्रतिमा का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है.
  • प्रतिमा स्थापित करने के बाद बप्पा पर गंगाजल का छिड़काव करें.
  • इसके बाद गणेश जी के पास एक कलश रखें. इसमें पानी भरकर आम के पत्ते, अक्षत, सुपारी और एक सिक्का डालें. कलश के ऊपर नारियल रखें और मौली बांध दें.
  • अब दीपक जलाकर भगवान गणेश की पूजा शुरू करें.
  • सबसे पहले गणेश जी को रोली या चंदन का तिलक लगाएं. इसके बाद फूल, दूर्वा और अक्षत अर्पित करें.
  • भगवान गणेश को मोदक, लड्डू, फल और मिठाई का भोग लगाएं.
  • पूजा के दौरान “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें.
  • अंत में गणेश जी की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Special: शनिदेव की नजर पड़ी और बदल गया गणेश जी का स्वरूप, जानें पूरी कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola