Dussehra 2024 Ravan Dahan Muhurat: आज है दशहरा, यहां जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन
Dussehra 2024 Ravan Dahan Muhurat

Dussehra 2024 Ravan Dahan Muhurat

Dussehra 2024 Ravan Dahan Muhurat: दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है. विजयदशमी के अवसर पर भगवान राम ने लंकापति रावण का संहार किया था.

विज्ञापन

Dussehra 2024 Ravan Dahan Muhurat: हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को देशभर में दशहरा का पर्व मनाया जाता है, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष दशहरा 12 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा. यह दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है और इसे आयुध पूजा के दिन के रूप में भी जाना जाता है. इस त्योहार से संबंधित हिंदू धर्म ग्रंथों में अनेक कथाएं वर्णित हैं. यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, और इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था.

Dussehra 2024: आज है दशहरा, जानें इस दिन शुभ कार्य करने का मुहूर्त 

Dussehra 2024 Shastra Puja: विजयादशमी को है शस्त्र पूजा पूजा का भी विधान, जानें इसका

रावण दहन 2024 का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, रावण दहन को प्रदोष काल में करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस कारण, 12 अक्टूबर को रावण दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:52 बजे से लेकर शाम 7:26 बजे तक रहेगा.

दशहरा पूजन सामग्री

दशहरा के पूजन हेतु गाय के गोबर, दीपक, धूप, बत्ती, जनेऊ, रोली, मोली, चावल, कुमकुम और चन्दन का उपयोग किया जाता है.

दशहरा का महत्व

हिंदू धर्म में विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व भगवान राम की विजय और दुर्गा पूजा के साथ-साथ शक्ति की पूजा का भी प्रतीक है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola