Dussehra 2024 Puja Upay: सुख शान्ति समृद्धि के लिए आज दशहरा पर करें मां अपराजिता की पूजा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Oct 2024 2:05 PM
Dussehra 2024 Puja Upay
Dussehra 2024 Puja Upay: दशमी के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था, जिससे अधर्म पर धर्म की विजय हुई. इसी कारण हर वर्ष इस तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है. दशहरा के अवसर पर यदि आप देवी अपराजिता की पूजा करते हैं, तो आपको कठिन से कठिन कार्यों में सफलता मिलेगी और आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे.
Dussehra 2024 Puja Upay: नवरात्रि के नव दिन माँ भगवती के पूजन किया जाता है. उसके के बाद हवन करके नवरात्रि त्योहार की समापन होता है,अगले दिन दशहरा पड़ता है दशहरा हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्लपक्ष के दशमी तिथि को मनाया जाता है, इस दिन मां अपराजिता को पूजन करने से परिवार में धन संपति का लाभ मिलता है तथा परिवार में सुख शांति बनी रहती है.अपराजिता का पूजा विजयदशमी को दोपहर में किया जाता है.कहा जाता है जब श्रीराम ने रावण से युद्ध करने से पहले मां अपराजिता का पूजन किए थे विजय दशमी के दिन देवी अपराजिता का पूजन करने से आपको कठिन से कठिन कार्य में सफलता मिलती है.
आज है दशहरा
दशहरा पंचांग के अनुसार 12 अक्तूबर 2024 दिन शनिवार को दशहरा मनाया जायेगा दशहरा तिथि सुबह 05:47 मिनट से आरम्भ हो चुका है और 13 अक्तूबर 2024 दिन रविवार सुबह 04 :11 मिनट को समाप्त होगा .
दशहरा पूजा का मुहूर्त
दशहरा पूजन 12 अक्तूबर 2024 को विजय मुहूर्त दोपहर 01:32 से 02:19 दोपहर तक
अभिजित मुहूर्त सुबह 11:12 से 11:59 सुबह तक
सर्वार्थ सिद्ध योग सुबह 05:25 मिनट से 05:47 सुबह तक
रवियोग सुबह 05:25 मिनट से 05:47 सुबह तक (13 अक्तूबर तक )
मां अपराजिता का पूजन कैसे करें ?
विजयदशमी पर सुबह में उठे स्नान करके नए वस्त्र धारण करे या साफ वस्त्र धारण करें. फिर मां अपराजिता का पूजन करने का संकल्प करे विजय मुहूर्त में या अभिजित मुहूर्त में घर के पूजा स्थल पर देवी अपराजिता का प्रतिमा या फोटो रखें. उनको वस्त्र चढ़ाए,गंगाजल से अभिषेक करें, ॐ अपराजितायै नमः मंत्र का उच्चारण करे,अपराजिता माता का पूजन करते समय अपराजिता के फुल से पूजन करे फिर कुमकुम ,चन्दन हल्दी ,सिंदूर फल धुप दीप आदि चढ़ाए इसके बाद देवी अपराजिता का पाठ करे पाठ करने के बाद सिद्धिकुंजिका का पाठ करें ,देवी सूक्तम का पाठ करे फिर आरती करे हवन करें. देवी अपराजिता के पूजन करने से कोर्ट कचहरी के कार्य से परेशान है.शत्रु परेशान कर रहे है इस अवस्था में देवी अपराजिता के पाठ करने से कठिन कार्य में सफलता मिलता है आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगा.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










