Diwali 2024 Shubh Sanyog: दीपावली पर बन रहा ग्रहों का शुभ संयोग, इन राशियों को होगा लाभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Oct 2024 11:30 AM
Diwali 2024 Shubh Sanyog
Diwali 2024 Shubh Sanyog: दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस वर्ष इन दोनों दिनों में शनि कुंभ राशि में वक्री स्थिति में रहेंगे. ऐसा संयोग दिवाली और धनतेरस पर पिछले 30 वर्षों में एक बार बना था. शनि के कुंभ राशि में होने के कारण धनतेरस और दिवाली का पर्व कुछ राशियों के जीवन में अत्यधिक सकारात्मक परिणाम ला सकता है.
Diwali 2024 Shubh Sanyog: दीपावली 31 अक्तूबर को मनाया जायेगा दिवाली का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है दीपावली प्रतिवर्ष कार्तिक माह के कृष्णपक्ष के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है.यह त्यौहार भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सभी देश में मनाया जाता है. अध्यात्मिक रूप से यह त्योहार प्रकाश का पर्व होता है. अंधकार पर प्रकाश की विजय होता है ऐसे तो सभी त्यौहार का अपना अपना अपना मूल रहस्य है लेकिन दीपावली एक ऐसा पर्व है जो सामाजिक, धार्मिक सभी दृष्टि से बहुत ही अधिक महत्व है धन तथा सौभाग्य मे वृद्धि के लिए विशेष तौर पर माता लक्ष्मी तथा गणेशजी की पूजा किया जाता है, इस वर्ष दीपावली पर ग्रहों का बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है शनि कुम्भ राशि में वक्री होकर बैठे है इससे शश योग का निर्माण होता यह योग बहुत ही प्रभावी माना जाता है .इस योग के निर्माण से कई राशि को लाभ मिल सकता है.
मेष राशि
मेष राशि वाले को बहुत ही लाभकारी रहने वाला है.धन का लाभ होगा जिसे आर्थिक स्तिथि ठीक रहेगा.आय के स्त्रोत बढ़ेंगे, व्योपारी को अच्छा लाभ होगा.उत्साह में बढ़ोतरी होगी भूमि भवन से सम्बंधित व्योपार करने वाले को अच्छा मुनाफा होगा.
वृष राशि
वृष राशि के लिए शश योग बहुत ही लाभकारी रहने वाला है. पुराना विवाद समाप्त होगा जिसे मन प्रसन्न रहेगा संतान का उन्नति होगा,सफलता के कई रास्ते खुलेगे. व्योपारी वर्ग के लिए उत्तम रहने वाला है खुलकर निवेश करे अच्छा मुनाफा होगा .पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा.
मकर राशि
मकर राशि वाले को शश योग के कारण अच्छा लाभ मिलने वाला है कुछ ऐसे सामान की खरीदारी करे जो भविष्य में उस सामान का भाव में वृध्दि हो. व्योपार में कुछ विशेष लाभ होने वाला है.शनि का कृपा आपके ऊपर बन रहा है जिसे धन की कमी नहीं होगी .
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वाले को शश योग के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगा.बकाया पैसा का वसूली होगा.पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा. परिवार के सभी सदस्य आपके कार्य में मदद करेगे.नौकरी के तैयारी कर रहे आपको खुशी मिलेगी. व्यापारी वर्ग के लिए यह योग अच्छा लाभ देने वाला है निवेश करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










