Dhanteras 2021: धनतेरस पर सोना खरीदने से भी ज्यादा शुभ होता है ये सामान खरीदना

धनतेरस पर खरीदारी के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें इस दिन खरीदना अत्यधिक शुभ माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार इन चीजों को खरीदना सोना खरीदने से भी ज्यादा शुभ होता है.
धनतेरस 2 नवंबर को है. इस दिन खरीदारी करने को अत्यंत शुभ माना जाता है. धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं यह सोच कर परेशान हो रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं ऐसी चीजों की खरीदारी के बारे में जिसे खरीदने के बाद आपके घर में बरकत और खुशहाली दोनों आएगी.
श्री यंत्र : श्री यंत्र को नवयोनी चक्र के रूप में भी जाना जाता है. श्री यंत्र हिंदू शास्त्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यह धन और भाग्य को आकर्षित करता है. इसके नौ इंटरलॉकिंग त्रिकोण ब्रह्मांड और मानव शरीर का प्रतिनिधित्व करते हैं. धनतेरस या दिवाली के दिन इस यंत्र की स्थापना करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं.
गोमती चक्र : भगवान विष्णु ने स्वयं देवी लक्ष्मी को गोमती चक्रों का उपहार दिया था. इसलिए धनतेरस पर इसे खरीदने से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. भगवान विष्णु के साथ-साथ स्वयं धन की देवी से आशीर्वाद मिलता है. माना जाता है कि गोमती चक्र बुरी नजर से बचाता है और धन हानि को रोकता है.
इलेक्ट्रॉनिक आइटम : धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना बहुत शूभ होता है. धनतेरस के दिन फ्रिज, फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं.
धनिया : धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बहुत शुभ होता है. धनिया समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. पूजा के दौरान धनिया के बीज मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद इसे तिजोरी में रखना चाहिए.
व्यवसाय के सामान : इस दिन अपने व्यवसाय से संबंधित सामान खरीदना काफी शुभ माना होता है. इसमें आर्टिस्ट ब्रश, राइटर पैन और स्टूडेंट कॉपी और किताब आदि खरीद सकते हैं. इस दिन इन सामानों की पूजा भी करें.
झाड़ू : धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना और घर में झाड़ू लगाने के लिए इसका इस्तेमाल करने से घर से गरीबी, दुख, बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ किसी भी प्रकार की वित्तीय परेशानी से मुक्ति मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




