चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन आज हो रही है मां कालरात्रि की पूजा, पूजा विधि, मंत्र और सब कुछ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Apr 2025 7:01 AM

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025 Day 7 Maha Saptami

Chaitra Navratri 2025 Day 7 Maha Saptami: नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है. इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि रूप की पूजा और आराधना की जाती है. मां दुर्गा का यह स्वरूप अत्यंत भव्य और शक्तिशाली माना जाता है.

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025 Day 7 Maha Saptami Maa Kalratri: नवरात्रि के अवसर पर हर जगह माँ की जय-जयकार सुनाई दे रही है. मंदिरों से लेकर घरों तक माँ की ज्योति प्रज्वलित की जा रही है. कुछ लोग व्रत, तप और ध्यान के माध्यम से मां को प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि अन्य मां के विभिन्न स्वरूपों की उपासना कर रहे हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के सातवें दिन, यानी आज चार अप्रैल को मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जा रही है. माता कालरात्रि की आराधना करने से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है.

मां कालरात्रि पूजा विधि

कलश पूजन के बाद, माता के समक्ष दीप जलाकर रोली, अक्षत, फल, पुष्प आदि से पूजा करनी चाहिए. इस दिन मां दुर्गा के साथ देवी कालरात्रि के स्वरूप का मन में ध्यान करें. देवी को लाल पुष्प विशेष रूप से प्रिय होते हैं, इसलिए गुड़हल या गुलाब के फूल अर्पित करने से माता अत्यंत प्रसन्न होती हैं. माता को गुड़ का भोग अर्पित करें. इसके बाद धूप, दीप, पुष्प और नैवेद्य अर्पित कर मां का ध्यान करें और मां काली के ध्यान मंत्र का उच्चारण करें.

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पढ़ें ये आरती

मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के उपाय

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें. सबसे पहले मां कालरात्रि के समक्ष दीप जलाएं और अक्षत, रोली, फूल, फल आदि का मंत्रोच्चारण करते हुए अर्पित करें. मां कालरात्रि को लाल रंग के फूल विशेष रूप से पसंद हैं, इसलिए पूजा में गुड़हल या गुलाब के फूल अर्पित करें. इसके बाद दीपक और कपूर जलाकर मां कालरात्रि की आरती करें और लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करें. अंत में, मां कालरात्रि को गुड़ का भोग अर्पित करें और गुड़ का दान भी करें. ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

मां कालरात्रि का प्रिय भोग

कालरात्रि को गुड़ बहुत प्रिय है. मान्यता है कि नवरात्रि के सातवें दिन की पूजा में मां को गुड़ या उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाने से वह अत्यंत प्रसन्न होती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola