Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त-आरती और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 1:56 PM

विज्ञापन

चैती छठ 2024

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व की शुरूआत जल्द होने वाली है. हम यहां बताने जा रहे हैं कि इसका आरंभ कब से होने जा रहा है.

विज्ञापन

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व इस साल नहाय-खाय के साथ शुरू होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए पवित्र उत्सव की शुरुआत का संकेत है. इस दिन से चार दिवसीय व्रत आरंभ होता है, जिसमें खरना, संध्या और प्रातः अर्घ्य शामिल हैं. पूजा, आरती और शुभ मुहूर्त के साथ यह पर्व समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक है.

कब से शुरू है छठ महापर्व

छठ पूजा 2025 का पावन पर्व इस वर्ष विशेष रूप से 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी, जो 25 अक्टूबर, शनिवार को संपन्न होगी. इसके अगले दिन, 26 अक्टूबर, रविवार, को खरना (लोहंडा) का पर्व मनाया जाएगा. इसके बाद 27 अक्टूबर, सोमवार को पहले अर्घ्य यानी संध्या अर्घ्य का आयोजन होगा. अंत में, 28 अक्टूबर, मंगलवार को दूसरे अर्घ्य यानी प्रातः अर्घ्य के साथ इस पवित्र पर्व का समापन होगा.

36 घंटे निर्जला उपवास का संकल्‍प

छठ महापर्व पर नहाय-खाय के साथ 36 घंटे निर्जला उपवास का संकल्प व्रती लेंगे.

किस नक्षत्र में व्रती देंगी डूबते सूर्य को अर्घ्य

छठ व्रती 14 अप्रैल दिन रविवार को आर्द्रा नक्षत्र में डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी. वहीं, 15 अप्रैल को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पारण कर चार दिवसीय महापर्व को पूर्ण करेंगी. धार्मिक मान्यता है कि छठ पूजा करने से परिवार का कल्याण होता है. इसके साथ ही ये व्रत संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिन विवाहित जोड़ों को संतान प्राप्ति में दिक्कतें आ रही हैं वो छठी मैया के आशीर्वाद से संतान प्राप्ति कर सकते हैं.

Chaiti Chhath: नहाय-खाय के साथ चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज से शुरू

कब से शुरू होगा छठ महापर्व

नहाय-खाय (25 अक्टूबर, शनिवार)

इस दिन महिलाएं नदी में स्नान कर सात्विक भोजन करती हैं, जिससे तीन दिन तक चलने वाले व्रत और पूजा के लिए मानसिक और शारीरिक मजबूती मिलती है.

खरना (26 अक्टूबर, रविवार)

शाम के समय रोटी, गुड़ की खीर और फल का भोग तैयार किया जाता है. इसके बाद निर्जला व्रत शुरू होता है, जिसे अगली सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक रखा जाता है.

छठ महापर्व का मुख्य दिन (27 अक्टूबर, सोमवार)

व्रती महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर जाती हैं और छठी मईया के गीत गाकर विधिपूर्वक पूजा करती हैं.

सूर्योदय अर्घ्य और व्रत समाप्ति (28 अक्टूबर, मंगलवार)

सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. महिलाएं नंगे पांव घाट तक जाकर सूर्य देवता और छठ मईया की पूजा करती हैं, सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना करती हैं, और 36 घंटे का व्रत समाप्त होता है.

छठी मईया की आरती

जय छठी मैया ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
ऊ जे नारियर जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मंडराए॥जय॥
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
अमरुदवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
शरीफवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मंडराए॥जय॥
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
ऊ जे सेववा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
सभे फलवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मंडराए॥जय॥
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola