Budh Pradosh Vrat 2024 पर चाह ग्रहों का बन रहा महासंयोग, जानें पूजा मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jun 2024 12:44 PM
Budh Pradosh Vrat 2024
Budh Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. जिस दिन वह होता है, उस दिन के साथ जुड़कर वह विशेष फल प्रदान करता है. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत है और उस दिन बुधवार है, इस वजह से वह बुध प्रदोष व्रत है.
Budh Pradosh Vrat 2024: हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत, भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है. प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है. आगामी 19 जून, 2024 को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पड़ रही है, जो बुध प्रदोष व्रत के रूप में विशेष महत्व रखती है.
पंचांग का अद्भुत संयोग
इस बार बुध प्रदोष व्रत पंचांग के अद्भुत संयोग के साथ आ रहा है. ज्येष्ठ माह की त्रयोदशी तिथि को सिद्ध योग, साध्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अमृत सिद्धि योग और अनुराधा नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है. इन शुभ योगों के प्रभाव से इस व्रत का महत्व और फलदायिता अत्यधिक बढ़ जाती है.
Pradosh Vrat 2024: शिव कृपा पाने के लिए करें प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि और सरल उपाय
धार्मिक महत्व
मान्यतानुसार, बुध प्रदोष व्रत को रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, कष्टों का नाश होता है, ग्रहों के दोष दूर होते हैं, और संतान प्राप्ति में भी सहायता मिलती है.
त्रयोदशी तिथि और पूजा मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 19 जून, 2024 (सुबह 7:28 बजे)
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 20 जून, 2024 (सुबह 7:49 बजे)
पूजा मुहूर्त: 19 जून, 2024 (शाम 7:22 बजे से 9:22 बजे तक)
पूजा विधि
प्रातः स्नान: सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.
संकल्प: भगवान शिव के समक्ष व्रत का संकल्प लें.
शिव पूजन: शिवलिंग की स्थापना करें और विधिवत पूजन करें.
त्रयोदशी व्रत कथा: प्रदोष व्रत कथा का श्रवण करें.
दीपदान: शाम के समय दीप जलाकर भगवान शिव की आरती गाएं.
भोग: शिवलिंग को फल, फूल और मिठाई अर्पित करें.
रात्रि जागरण: रात भर जागकर भगवान शिव का ध्यान करें.
व्रत का पारण
अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करें.
जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










