कब शुरू होगा ब्रज की होली का जश्न, फूलों और लाठियों का उत्सव इस दिन से

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Mar 2025 10:49 AM

विज्ञापन

Braj Ki Holi 2025

Braj Ki Holi 2025: ब्रज की होली का उत्सव सम्पूर्ण विश्व में प्रतीक्षित रहता है और इसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाएगा और उसके अगले दिन, अर्थात् प्रतिपदा तिथि को रंगों की होली खेली जाती है. आइए जानते हैं कि ब्रज में होली का पर्व कब से आरंभ होगा.

विज्ञापन

Braj Ki Holi 2025: रंगों का पर्व होली पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में होली के अद्वितीय रंग देखने को मिलते हैं. इस पर्व में ब्रज की होली विशेष रूप से आकर्षक और महत्वपूर्ण मानी जाती है. बृज की विश्व प्रसिद्ध होली का आनंद लेने के लिए न केवल देश के लोग, बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं. यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं जो इस वर्ष ब्रज में होली मनाने की योजना बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है. यहां हम आपको वर्ष 2025 में ब्रज की होली का संपूर्ण कार्यक्रम बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कान्हा की नगरी में होली का उत्सव कब और कहां प्रारंभ होगा.

Holi 2025: 14 या 15 मार्च, जानें सही तारीख और दूर करें भ्रम

ब्रज में कब, कहां, कौन सी होली खेली जाएगी?

3 फरवरी 2025बसंत पंचमी पर होली ध्वजारोहण
7 मार्च 2025नंदगांव व बरसाना में फाग आमंत्रण और लड्डू होली
8 मार्च 2025बरसाना में रंगीली गली में लट्ठमार होली
9 मार्च 2025नंदगांव में लट्ठमार होली
10 मार्च 2025बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली
10 मार्च 2025 कृष्ण जन्मभूमि पर हुरंगा उत्सव
11 मार्च 2025गोकुल के रमणरेती और द्वारकाधीश मंदिर में होली
12 मार्च 2025वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव
13 मार्च 2025पूरे ब्रज में होलिका दहन
14 मार्च 2025रंगों वाली होली (धुलेंडी)

होली के बाद ब्रज में यहां होगा रंगोत्सव

  • 15 मार्च को बलदेव के दाऊजी मंदिर में हुरंगा खेला जाएगा
  • 16 मार्च को नंदगांव में हुरंगा खेला जाएगा
  • 17 मार्च को जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा खेला जाएगा
  • 18 मार्च को मुखरई में चरकुला नृत्य का आयोजन किया जाएगा
  • 22 मार्च को वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा और इसी के साथ 40 दिन तक चलने वाला होली महोत्सव का समापन हो जाएगा
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola