ePaper

Bhaum Pradosh Vrat Katha: भौम प्रदोष व्रत पर जरूर सुनें ये कथा, शिवजी के साथ हनुमान जी की भी बरसेगी कृपा

Updated at : 15 Oct 2024 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Bhaum Pradosh Vrat Katha

Bhaum Pradosh Vrat Katha

Bhaum Pradosh Vrat Katha: 15 अक्टूबर 2024, अर्थात आज मंगल प्रदोष व्रत का आयोजन किया जा रहा है. इस भौम प्रदोष व्रत में भगवान शिव के साथ-साथ हनुमान जी की भी आराधना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन प्रदोष व्रत की कथा पढ़ने या सुनने से सभी संकट समाप्त हो जाते हैं.

विज्ञापन

Bhaum Pradosh Vrat Katha: प्रत्येक महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत का आयोजन किया जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन व्रति दिनभर उपवास रखते हैं और संध्या समय में शिवजी की विधिपूर्वक पूजा करते हैं. इसके बाद, चंद्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत व्रत का पारण किया जाता है. इस वर्ष अश्विन माह का प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा

भौम प्रदोष व्रत कथा

एक नगर में एक वृद्धा निवास करती थी. उसका एकमात्र पुत्र था. वृद्धा की हनुमानजी के प्रति गहरी श्रद्धा थी. वह हर मंगलवार को नियमित रूप से व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा करती थी. एक बार हनुमानजी ने उसकी भक्ति की परीक्षा लेने का निर्णय लिया. हनुमानजी साधु का रूप धारण करके वृद्धा के घर पहुंचे और पुकारने लगे- क्या कोई हनुमान भक्त है, जो मेरी इच्छा पूरी कर सके? पुकार सुनकर वृद्धा बाहर आई और बोली- आपकी सेवा में हाजिर हूं, महाराज.

Bhaum Pradosh Vrat 2024: आज है भौम प्रदोष व्रत, जरूर करें ये सरल उपाय

हनुमान (साधु के रूप में) बोले- मैं भूखा हूं, मुझे भोजन चाहिए, तुम थोड़ी जमीन लीप दो. वृद्धा इस पर विचार में पड़ गई. अंततः उसने हाथ जोड़कर कहा- महाराज, लीपने और मिट्टी खोदने के अलावा आप कोई और आज्ञा दें, मैं अवश्य पूरी करूंगी. साधु ने तीन बार प्रतिज्ञा कराने के बाद कहा- अपने पुत्र को बुला. मैं उसकी पीठ पर आग जलाकर भोजन तैयार करूंगा. यह सुनकर वृद्धा चिंतित हो गई, लेकिन वह प्रतिज्ञाबद्ध थी. उसने अपने पुत्र को बुलाकर साधु के समक्ष प्रस्तुत किया.


वेशधारी साधु हनुमानजी ने वृद्धा के हाथों से उसके पुत्र को पेट के बल लिटवाया और उसकी पीठ पर अग्नि प्रज्वलित की. अग्नि जलाकर दुखी मन से वृद्धा अपने घर चली गई. इस बीच, भोजन तैयार करके साधु ने वृद्धा को बुलाया और कहा- तुम अपने पुत्र को पुकारो ताकि वह भी आकर भोग ग्रहण कर सके. इस पर वृद्धा ने कहा- उसका नाम लेकर मुझे और कष्ट न दो.

लेकिन जब साधु महाराज ने उसकी बात नहीं मानी, तो वृद्धा ने अपने पुत्र को आवाज दी. अपने पुत्र को जीवित देखकर वृद्धा को अत्यंत आश्चर्य हुआ और वह साधु के चरणों में गिर पड़ी. हनुमानजी ने अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट होकर वृद्धा को भक्ति का आशीर्वाद दिया.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola