Astrology Tips For Religious Tattoo: शरीर में भगवान का टैटू बनवाना सही है या नहीं, प्रेमानंद महाराज से जानें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2024 8:33 AM
Astrology Tips For Religious Tatto: शरीर में धार्मिक टैटू भाग्य पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं, जो व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य और जीवन पर भी असर डालता है. यह जानना आवश्यक है कि क्या आपको अपने शरीर पर धार्मिक टैटू बनवाने का निर्णय लेना चाहिए या नहीं.
Astrology Tips For Religious Tattoo: आजकल टैटू बनवाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. विशेष रूप से युवाओं के बीच टैटू के प्रति एक विशेष आकर्षण देखा जा रहा है. लोग फैशन, स्टाइल और सुंदरता के लिए अपने शरीर पर टैटू बनवाते हैं. ज्योतिष के अनुसार, टैटू का संबंध केवल फैशन से नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन पर विभिन्न तरीकों से प्रभाव डाल सकता है. यदि आप अपने शरीर पर धार्मिक टैटू बनवाते हैं, तो इसका असर आपके भाग्य और ग्रहों पर भी पड़ सकता है. धार्मिक टैटू बनवाने के समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, क्योंकि ये टैटू आपके भाग्य के लिए सकारात्मक या नकारात्मक दोनों हो सकते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के मानसिक और जीवन पर भी पड़ता है. जानें कि क्या आपको अपने शरीर पर धार्मिक टैटू बनवाना चाहिए या नहीं.
धार्मिक टैटू बनवाने का प्रभाव
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, देवी-देवताओं के नाम में अत्यधिक शक्ति निहित होती है. जो व्यक्ति नियमित रूप से भगवान के नाम का जाप करते हैं, उन्हें अपने पापों से छुटकारा मिल जाता है. इसी प्रकार, जैसे भगवान के नाम के जाप के लिए कुछ नियम होते हैं, वैसे ही देवी-देवताओं के चित्र बनवाने का भी व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है.
अनजाने में बन सकते हैं पाप के भागी
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, शरीर के किसी भी हिस्से पर देवी-देवताओं के नाम का चित्र या उनकी तस्वीर टैटू के रूप में बनवाना उचित नहीं है. ऐसा करने से आप अनजाने में पाप के भागी बन सकते हैं। जब व्यक्ति स्नान करता है, तो जल उस टैटू के ऊपर से गुजरता है, जिससे उस नाम का अपमान होता है और व्यक्ति को पाप का अनुभव हो सकता है.
धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भगवान का होता है अपमान
इसके अतिरिक्त, हम दिनभर कई ऐसी स्थितियों का सामना करते हैं, जिन्हें अपवित्र माना जाता है. इस दौरान देवी-देवताओं के नाम का चित्र या उनकी तस्वीर भी अपवित्र हो जाती है. इससे भगवान का अपमान होता है, जिसके परिणामस्वरूप आपको उनके आशीर्वाद के बजाय क्रोध का सामना करना पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










