Aries People Personality Traits: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जाने मेष राशि के स्वभाव तथा गुण

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Dec 2024 11:18 AM

विज्ञापन

Aries People Personality Traits

Aries People Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के व्यक्तियों में नेतृत्व की अद्वितीय क्षमता होती है. आइए, जानते हैं मेष राशि के जातकों की विशेषताओं और कमियों के बारे में.

विज्ञापन

Aries People Personality Traits in Hindi: आज आपको मेष राशि के बारे में वस्तृत से बता रहें है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि के स्वभाव कैसा रहता है. इनके लिए जीवन के कौन से वर्ष सबसे लाभदायक होता है. मेष राशि के स्वामी मंगल है. इस राशि के अगर मंगल आपके जन्मकुंडली में शुभ स्थिति में है, तब व्यक्ति साहसी, सतर्क ,स्वतंत्र विचार वाला, तीव्र बुद्धि वाला ,तेज अस्मरण शक्ति वाला, अत्यधिक उत्साही अस्पष्टवादी तथा घूमने -फिरने से निपुण अपने परिश्रम के बदौलत आय एवं धन को जोड़ने वाला तथा महत्वाकांक्षी होता है. ऐसे जातक को अपने सगे सम्बन्धी की और से मदद कम मिलती है.

Mokshada Ekadashi 2024: आज मनाई जा रही है मोक्षदा एकादशी, जानिए पूजा विधि और इसका खास महत्व 

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को उग्र स्वभाव का ग्रह माना जाता है जिसे मेष राशि वाले व्यक्ति के पास सहनशीलता खूब रहती हैं.

मेष राशि के स्वभाव

मेष राशि चर और अग्नि तत्व राशि प्रधान की राशि है. इस राशि में जन्म लेने वाला व्यक्ति परिवर्तनशील प्रवृत्ति एवं स्थिर स्वभाव ,जल्दी गुस्सा में आने वाला तथा बहुत जल्द गुस्सा शांत हो जाने वाला होता है.ऐसे जातक यदि किसी भी कार्य को करते है कई कठिनाईयों के बावजूद भी सफलता प्राप्त कर लेते हैं .

व्यापार

मेष राशि वाले व्यापार में निपुण होते है. व्यापार में थोड़ी समस्या होती है. फिर से अपने व्यापार को अपनी मेहनत के अनुसार ठीक कर लेते है. मेष राशि वाले भूमि -भवन से सम्बंधित व्यापार करते है इनको अच्छा लाभ मिलता है .

स्वास्थ्य

मेष राशि वाले का स्वास्थ्य मिलजुला का रहता है. इस राशि वाले को पित्त ,काफ ,सिरदर्द ,रक्तचाप, नेत्रविकार , तथा त्वचा से सम्बंधित बीमारी होने का भय बना रहता है.

मनोरंजन

मेष राशि वाले को खेल -कूद में ज्यादा मन लगता है, इसलिए इस राशि वाले को मंगल के कारण क्रिकेट , फुटबॉल ,टेनिस, कबड्डी के खेल में रुचि रखते है.

भाग्योदय कारक वर्ष

मेष राशि वाले के लिए भाग्योदय कारक वर्ष 16 ,28 ,32 ,36 वर्ष होता है.

दिन

मेष राशि वाले का अनुकुल दिन मंगलवार होता है.

शिक्षा

मेष राशि के व्यक्ति विशेष तौर उच्च शिक्षा प्राप्त करते है. यह प्रायः डॉक्टर, इंजीनियर, खगोलीय जानकारी की पढ़ाई करने वाले होते है.

रत्न

मेष राशि वाले के लिए मूंगा रत्न धारण करना चाहिए, लेकिन रत्न धारण करने से पहले किसी योग्य पंडित से दिखाकर से दिखा कर धारण करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola