पंचांग 5 अप्रैल 2026: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Updated at : 05 Apr 2026 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 5 April 2026

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 05 April 2026: आज 05 अप्रैल दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्थी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 05 April 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे. बुध और राहु कुंभ राशि में संचरण करेंगे. चंद्रमा दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक तुला राशि में रहेंगे और उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र मेष राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त-

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 05 अप्रैल 2026

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्थी तिथि हो जाएगी.
वार: रविवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:36 AM
सूर्यास्त: 06:01 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: विशाखा रात 10 बजकर 22 मिनट तक, उसके बाद अनुराधा
योग: वज्र दोपहर 01 बजकर 23 मिनट तक, उसके बाद सिद्धि
करण: विष्टि (भद्रा) उसके बाद बव

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: तुला राशि (दोपहर 03:46 PM तक), उसके बाद वृश्चिक राशि
मंगल, सूर्य, शनि: मीन राशि
बुध और राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

उद्वेग (अशुभ): 05:36 AM से 07:09 AM
चर (सामान्य): 07:09 AM से 08:42 AM
लाभ (उन्नति): 08:42 AM से 10:15 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 10:15 AM से 11:48 AM
काल (हानि): 11:48 AM से 01:21 PM
शुभ (उत्तम): 01:21 PM से 02:54 PM
रोग (अशुभ): 02:54 PM से 04:27 PM
उद्वेग (अशुभ): 04:27 PM से 06:01 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 AM से 12:32 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:07 AM से 04:51 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: शाम 04:27 PM से 06:01 PM
यमगण्ड: दोपहर 12:00 PM से 01:30 PM
गुलिक काल: दोपहर 02:54 PM से 04:27 PM
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दलिया या घी खाकर निकलें)
भद्रा आरम्भ आज सुबह 11 बजकर 59 तक रहेगा.

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत है. भगवान गणेश की कृपा पाने और विघ्नों को दूर करने के लिए यह दिन अत्यंत फलदायी है.

सरल उपाय: रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव को जल अर्पित करें. गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश को 21 दूर्वा (घास) चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: आज है संकष्टी चतुर्थी, नोट करें पूजा सामग्री, शुभ मुहूर्त, विधि, प्रिय फूल, भोग, रंग और मंत्र 

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola