पंचांग 31 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय

Updated at : 31 Mar 2026 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 31 March 2026

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 31 March 2026: आज 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 31 March 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. शुक्र मेष राशि में रहेंगे. चंद्रमा सिंह राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज का पंचांग 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: चैत्र शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा,उपरांत चतुर्दशी तिथि आरम्भ हो जाएगी
वार: मंगलवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:42 AM
सूर्यास्त: 06:05 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: पूर्वफाल्गुनी (दोपहर 2:55 PM तक) उपरांत उत्तराफाल्गुनी
योग: गंड (दोपहर 03:31 PM तक) उपरांत वृद्धि
करण: तैतिल उपरांत गर

आज ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: सिंह राशि
मंगल, बुध और राहू : कुंभ राशि
गुरु : मिथुन राशि
सूर्य, शनि: मीन राशि
शुक्र : मेष राशि
केतु : सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

रोग (अशुभ): 05:42 AM से 07:15 AM
उद्वेग (अशुभ): 07:15 AM से 08:47 AM
चर (सामान्य): 08:47 AM से 10:20 AM
लाभ (उन्नति): 10:20 AM से 11:52 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 11:52 AM से 01:25 PM
काल (हानि): 01:25 PM से 02:58 PM
शुभ (उत्तम): 02:58 PM से 04:31 PM
रोग (अशुभ): 04:31 PM से 06:05 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:28 AM से 12:15 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:52 PM से 02:39 PM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 02:58 PM से 04:31 PM
यमगण्ड: सुबह 08:47 AM से 10:20 AM
गुलिक काल: दोपहर 12:00 PM (लगभग) से 01:25 PM
दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़ खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज चैत्र पूर्णिमा का उपवास रखा जाएगा. हिंदू वर्ष की पहली पूर्णिमा होती है, जिसे चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक दृष्टि से यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है.

सरल उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें. “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें. शाम के समय सुंदरकांड का पाठ करना विशेष फलदायी होगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: सावधान! अप्रैल में दिखेगा आपकी लव लाइफ का काला सच, मासिक लव राशिफल दे रहा रहस्यमयी संकेत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola