Capricorn Yearly Horoscope 2024: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Dec 2023 6:26 PM
Capricorn Yearly Horoscope 2024: मकर राशि 2024 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने है, इससे आप पहले से ही अनुमान लगा सकते हैं कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने मकर राशिफल 2024
Capricorn Yearly Horoscope 2024
मकर प्रेम राशिफल 2024
आपके प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत ही अनुकूल होने वाली है, क्योंकि साल की शुरुआत से ही बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में बैठकर वहां से आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे आपके प्रेम संबंध में भरपूर रोमांस और प्यार के योग बनेंगे. आप एक दूसरे के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और अपने रिश्ते को परिपक्वता की ओर आगे बढ़ाएंगे.
मकर करियर राशिफल 2024
आपका करियर अच्छा रहने की उम्मीद आप कर सकते हैं. वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि के स्वामी शनि महाराज जो कि दूसरे भाव के स्वामी भी हैं, दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे और वहां से आप के एकादश भाव को देखेंगे तथा देव गुरु बृहस्पति चतुर्थ भाव में रहकर आपके दशम भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे, जिससे आपको अपनी नौकरी में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी. आप कठिन मेहनत करेंगे और अपने काम की अपेक्षाओं पर खरा उतर कर और भी बेहतर बना पाएंगे.
मकर शिक्षा राशिफल 2024
मकर राशिफल 2024 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी. बुध और शुक्र आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे और आपके मन में आपकी पढ़ाई के प्रति कौतूहल और उत्सुकता दोनों बढ़ाएंगे तथा आपके अंदर के ज्ञान को समृद्ध बनाने में और आपको शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करने में सहयोग प्रदान करेंगे. आपकी दक्षता बढ़ेगी और आप अपनी पढ़ाई को नए आयाम तक पहुंचा पाएंगे.
मकर वित्त राशिफल 2024
वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी. बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में वृद्धि करेंगे और वहां उपस्थित होकर आपकी आमदनी को दिन-प्रतिदिन बढ़ाते जाएंगे. आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और दूसरे भाव में उपस्थित शनि महाराज अपनी ही राशि कुंभ में होने से आपके धन संचय करने की प्रवृत्ति पर जोर देंगे, जिससे आपका धन भी संचित होगा.
मकर पारिवारिक राशिफल 2024
पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत बेहद उत्तम रहने वाली है. द्वितीय भाव में शनि अपनी राशि के होने और चतुर्थ भाव में देव गुरु बृहस्पति के अपनी मित्र राशि में उपस्थित होने के कारण पारिवारिक सामंजस्य की बढ़ोतरी होगी. वर्ष का पूर्वार्ध अधिक अनुकूल रहेगा, उसके बाद 1 मई को देवगुरु बृहस्पति आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे.
मकर संतान राशिफल 2024
आपकी संतान के दृष्टिकोण से देखें, तो यह वर्ष मकर राशि के जातकों के लिए संतान के दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा. वर्ष की शुरुआत में बुध और शुक्र जैसे शुभ प्रकृति के ग्रह पंचम भाव को देखेंगे और उसे उन्नत करेंगे, जिससे आपकी संतान में गुणों की वृद्धि होगी.
मकर विवाह राशिफल 2024
इस वर्ष के जुलाई और दिसंबर के महीने आपके लिए अधिक अनुकूल रहेंगे. इस दौरान आपका विवाह होने के योग बन सकते हैं. यदि आप अभी तक अकेले हैं और जीवन में किसी के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो प्रबल संभावना है कि मार्च से अप्रैल और मई-जून के बीच आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है.
मकर व्यापार राशिफल 2024
व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, लेकिन तीसरे भाव में विराजमान होकर राहु महाराज आपको चुनौतियों से ना घबराने वाला बनाएंगे, जिससे आप बड़े से बड़ा जोखिम उठाकर भी अपने व्यापार को और बेहतर तरीके से पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे. आपके साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग भी रहेगा और आप के अधीन काम करने वाले लोग अपने प्रदर्शन में सुधार लाते हुए उत्पादकता बढ़ाएंगे, जिससे आपका व्यापार और भी मजबूत हो जाएगा.
मकर संपत्ति और वाहन राशिफल 2024
यह वर्ष अपने पूर्वक में आपको संपत्ति का लाभ दिला सकता है. कोई चल अथवा अचल संपत्ति आपको जनवरी से अप्रैल के बीच प्राप्त होने के सुंदर योग बनेंगे. यह आपको आपके पैतृक संबंधों के आधार पर मिल सकती है. ऐसी भी संभावना है कि इस दौरान कोई पैतृक संपत्ति आपको प्राप्त हो, जिससे आपके पूर्वजों का धन आपके पास आए.
मकर धन और लाभ राशिफल 2024
मकर राशि के जातकों को आर्थिक तौर पर यह वर्ष अच्छी उन्नति प्रदान कर सकता है. बशर्ते आप अपने खर्च को नियंत्रण में रखें, क्योंकि मकर राशिफल 2024 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में ही सूर्य और मंगल आपके द्वादश भाव में रहकर आपके खर्चों को बढ़ाएंगे और यदि इस दौरान आप अपने धन का सदुपयोग नहीं कर पाते हैं, तो उससे आपको समस्या हो सकती है.
मकर स्वास्थ्य राशिफल 2024
यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूल रहने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है. आपके राशि स्वामी पूरे वर्ष आपके द्वितीय भाव में बने रहेंगे. यह अपनी राशि में रहेंगे और आपको शारीरिक रूप से चुनौतियों से बचाएंगे, तीसरे भाव में उपस्थित राहु भी आपका पूरा साथ देंगे और आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
2024 में मकर राशि के लिए भाग्यशाली अंक
मकर राशि के स्वामी ग्रह श्री शनिदेव जी हैं और मकर राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 4 और 8 है. ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2024 का कुल योग 8 होगा. यह साल मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य को छोड़ दिया जाए, तो अन्य सभी क्षेत्रों में आपको अच्छी प्राप्तियां होने के सुंदर योग बनेंगे और यह वर्ष आपको एक दृढ़ प्रतिज्ञा वाला व्यक्ति बनाएगा.
ज्योतिषीय उपाय
-
आपको एक उत्तम गुणवत्ता वाला ओपल रत्न शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के दिन अपने अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए.
-
आर्थिक चुनौतियों को दूर करने के लिए आप श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें.
-
श्री गणेश जी को दुर्वांकुर अर्पित करें और उनसे अपने कार्यों में आ रहे विघ्नों को दूर करने की मनोकामना कहें.
-
आप चाहें तो गणेश चतुर्थी का व्रत भी रख सकते हैं इससे आपको अनेक मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा.
-
आपके लिए विशेष परिस्थितियों में नीलम रत्न भी धारण किया जा सकता है. इसे आप अपनी मध्यमा अंगुली में पंचधातु अथवा अष्टधातु की अंगूठी में पहनें.
-
आपको प्रत्येक शनिवार को श्री महाराज दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.
Also Read: Aries Yearly Horoscope 2024: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Taurus Yearly Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Gemini Yearly Horoscope 2024: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Cancer Yearly Horoscope 2024: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Leo Yearly Horoscope 2024: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Virgo Yearly Horoscope 2024: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Libra Yearly Horoscope 2024: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Scorpio Yearly Horoscope 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Sagittarius Yearly Horoscope 2024: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Capricorn Yearly Horoscope 2024: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Aquarius Yearly Horoscope 2024: कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
Also Read: Pisces Yearly Horoscope 2024: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










