साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (8 अक्टूबर 2023 से लेकर 14 अक्टूबर 2023): अक्टूबर का दूसरा सप्ताह जानें कैसा रहेगा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Oct 2023 6:40 AM
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (8 अक्टूबर 2023 से लेकर 14 अक्टूबर 2023): अक्टूबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है. वैसे तो ये सप्ताह औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें...
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (8 अक्टूबर 2023 से लेकर 14 अक्टूबर 2023): साल 2023 का दसवें महीने यानी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह की शुरूआत हो चुकी है.
मेष से मीन राशिवालों के लिए अक्टूबर माह का दूसरा सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह सुखद,सफल यात्रा के योग बनेंगे.तात्कालिक समस्या,मतभेंदों का निराकरण हो पाएगा.व्यापारिक सुखद, सफल यात्रा के योग बनेंगे. तात्कालिक समस्या,मतभेंदों का निराकरण हो पाएगा.मेहनत पर ज्यादा जोर देना होगा.
लकी डेट:10, 14
लकी कलर:पीला,लाल
वृष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कार्यों में प्रयास, परिश्रम से संतोष रहेगा. नई योजनाएं सार्थक होंगी. अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें. पूंजी निवेश संभव है.कार्यों में प्रयास, परिश्रम से संतोष रहेगा. नई योजनाएं सार्थक होंगी. अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें. पूंजी निवेश संभव है.खान-पान में नियमितता रखें. आपसी तनाव, बातचीत से मन भारी रहेगा. तरह-तरह के अच्छे-बुरा विचार आएंगे.
लकी डेट:9,14
लकी कलर: भूरा,हरा
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह भाग्य के भरोसे नहीं रहकर कर्म भी करना होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. व्यापार-व्यवसाय का अधिक फैलाव न करें.व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक सुखद, सफल यात्रा के योग बनेंगे. तात्कालिक समस्या, मतभेंदों का निराकरण हो पाएगा. दूसरों को भी महत्व दें एवं सभी को साथ लेकर कार्य करें. संबधियों की मदद करनी पड़ सकती है. वाहन के कारण कोई परेशानी हो सकती है. आय के साधनों में वृद्धि होगी. यात्रा पर जाना सुखदायक होगा.
लकी डेट:9,11
लकी कलर: भूरा, नारंगी
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आर्थिक मामले सुलझेंगे.भाग्य के भरोसे नहीं रहकर कर्म भी करना होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. इसका अधिक फैलाव न करें.बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा.व्यापार में नए सौदे मिलेंगे.ऋण संबंधी समस्या का समाधान होगा.छात्रों को अधययन मिलगा.जीवन-साथी का साथ एवं संतान का सुख मिलेगा.
लकी डेट:8,12
लकी कलर:पीला,लाल,मैरून
सिंह साप्ताहिक राशिफल
आप लंबे समय से अपने माता-पिता और अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ऐसे शानदार अवसर इस सप्ताह धर्म में रुचि बढ़ेगी.प्रतिस्पर्धा नुकसानप्रद रहेगी. किसी भी मामलों में स्पष्टता रखना जरुरी होगा.पद में उन्नति होगी, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, मित्रों एवं परिवारजनों से मुलाकात होने से प्रसन्नता प्राप्त होगी . स्त्री की सहमति से लाभ होगा.अपने क्षेत्र को छोडऩे का विचार नुकसानदायक हो सकता है.जहाँ है स्थिर रहे तो लाभ होगा.
लकी डेट:14,17
लकी कलर:लाल,सफेद
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप सकारात्मक सोच के कारण जीवन एवं कार्यो को नयी दिशा देंगे. मनोबल बढ़ा रहेगा.अपनों को पहचाने, जीवन को सफल बनावे. बातचीत, विचार-विमर्श से सही परिणाम देखने को मिलेंगे. दूसरों के कार्यों की आलोचना न करें. रुका पैसा प्राप्त होने के योग बनेंगे.कार्य-व्यवहार में लाभ होगा,परंतु व्यय भी कुछ अधिक ही बना रहेगा .
लकी डेट:9,11
लकी कलर: भूरा, नारंगी
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह समय पर कार्य होने से काम-काज के प्रति नई आशा का संचार होगा. समस्याओं का निराकरण हो सकेगा. आर्थिक मामलों को समय पर निपटाएं.जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें.सप्ताह छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. एकाग्रता ना बना पाने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है.मन खुश रहेगा और रुके कार्य बन सकते हैं.
लकी डेट:8,13
लकी कलर: नारंगी, ग्रे
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह व्यावहारिक जवाबदेही निभा पाएंगे. नई कार्ययोजना पर चर्चा होगी. फिजूलखर्ची से दूर रहना आवश्यक है. प्रवास संभव है.नई प्रॉपर्टी लेने के बारे में सोच सकते हैं.लंबे समय से आप परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे थे वह आ सकता है.जो कि आपके लिए शुभ साबित होगा. वाणी पर संयम रखें अन्यथा झगड़े हो सकते हैं.
लकी डेट:10,14
लकी कलर:लाल,गुलाबी
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अधिकारी वर्ग से मैत्री लाभदायक रहेगी.व्यापार में लापरवाही न करें. आपसी विश्वास, सामंजस्य से कार्य पूर्ण हो सकेंगे.मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का रास्ता अपनाएं. कारोबार में बढ़ोत्तरी होने और आय के नए स्त्रोत मिलने की संभावना है. इंजीनियरिंग से जुड़े छात्रों को विशेष लाभ होने की संभावना है. करियर को एक नई दिशा देने के लिए यह समय अच्छा है.
लकी डेट: 9,11
लकी कलर:पीला,लाल,
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह वाणी पर संयम रखें. किसी से विवाद हो सकता है. व्यर्थ के कार्यों में खर्चा होगा. सारी योजनाएं अनुकूल हो जाएंगी.वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं. व्यावहारिक संबंध सुधरेंगे. राज्यपक्ष में अनुकूलता बढ़ेगी. दूसरों के कारण अनायास प्रगति होगी.व्यापारिक कार्यों में उन्नति का योग है. कृषि द्वारा लाभ होगा, धर्म-कर्म की वृद्धि होगी, शत्रुओं का नाश होगा. विजय हासिल होगी , मित्रों व संबंधियों से सम्बध सुधरेंगे, यात्रा में क्लेश उत्पन्न हो सकता है.
लकी डेट:10,13
लकी कलर: भूरा, नारंगी
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह माता-पिता का सम्मान करें. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे.कोई इच्छित वस्तु प्राप्त होगी.शुभ व मांगलिक कार्य होंगे.भागीदार के साथ गलतफहमियों का निराकरण हो सकेगा. मनोबल बढ़ेगा.परिवार में किसी आयोजन की चर्चा होगी.क्रोध ना करें और मन को शांत रखें.आर्थिक मामलों में दूसरों की सलाह से आपको नुकसान पंहुच सकता है.विरोधियों से सावधान रहें.
लकी डेट:10,13
लकी कलर: भूरा, नारंगी
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह व्यावसायिक मामले लाभप्रद रहेंगे. योजनानुसार कार्य करें. धन लाभ होगा.सही-गलत का निर्णय लेने में शीघ्रता न करें. व्यापार अच्छा चलेगा. बातचीत, तर्क, कार्यकुशलता का प्रभाव रहेगा. कहीं से रुका हुआ रुपया मिलेगा.प्रॉपर्टी से आपको लाभ हो सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सामान्य रहने की संभावना है.समय अनुकूल है, थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है. आत्मविश्वास बढ़ेगा.गुस्से पर काबू रखें. हर कार्य को करने में आप आनंद महसूस करेंगे.
लकी डेट:8,10
लकी कलर:लाल,सफेद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










