ePaper

वृषभ राशिफल 15 फरवरी 2026: आज पंचग्रही योग से सुख-सुविधाओं में वृद्धि और नई जिम्मेदारियां

Updated at : 15 Feb 2026 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishabh Rashifal

आज का वृषभ राशिफल

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: आज 15 फरवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है क्योंकि शाम को चतुर्दशी तिथि लग रही है. ग्रहों की स्थिति आज युवाओं के लिए बहुत पावरफुल है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की चौकड़ी जमी है, जो सोशल मीडिया और नेटवर्किंग में क्रांति लाएगी.

वृषभ राशि- मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से ‘लक्ष्मी योग’ बन रहा है, जो करियर के लिए जबरदस्त है. गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में हैं. केतु सिंह राशि में है. चंद्रमा और कुंभ राशि में मौजूद शुक्र आपकी प्रोफेशनल लाइफ को चमकाएंगे और पुरानी टेंशन दूर करेंगे. आज काम का प्रेशर तो रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत का फल भी मीठा मिलेगा. गुस्से को कंट्रोल में रखें वरना बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी शुक्र का कुंभ राशि में राहु के साथ होना आपकी प्रोफेशनल लाइफ में चमक लाएगा. आज आप करियर से जुड़े किसी पुराने तनाव से मुक्ति पाएंगे और नए मौकों को लपकने के लिए तैयार रहेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा क्योंकि मकर का चंद्रमा आपके भाग्य को बल दे रहा है, जिससे रुकी हुई पेमेंट वापस आ सकती है.

लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ में रोमांस और गहराई बढ़ेगी. शुक्र का प्रभाव आपको बहुत अट्रैक्टिव बनाएगा, जिससे पार्टनर आपकी ओर खिंचा चला आएगा. घर की पुरानी कलह खत्म होने से आप अपने रिश्ते को लेकर अब ज्यादा गंभीर और रिलैक्स महसूस करेंगे. वेलेंटाइन डे की खुमारी आज भी रिश्तों में बनी रहेगी.

हेल्थ: सेहत के लिहाज से दिन बहुत ही पॉजिटिव और सुकून देने वाला रहेगा. मानसिक तनाव दूर होने से आप खुद को बहुत हल्का महसूस करेंगे. बस गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना ब्लड प्रेशर (BP) में उतार-चढ़ाव आ सकता है. आज ताजे फलों का सेवन करें और शिवरात्रि की पूजा में शामिल होकर मानसिक शांति प्राप्त करें.

सावधानी: दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें वरना आपका नाम खराब हो सकता है.

उपाय: शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप लगाएं और बेलपत्र अर्पित करें.

शुभ अंक- 6
शुभ रंग- जामुनी

Also Read: वृषभ साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026: पदोन्नति और रिश्तों में मधुरता का योग

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola