वृषभ मासिक राशिफल जुलाई 2026: इस महीने तनाव से बचें, स्वास्थ्य और करियर दोनों को दें प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
Vrishabh Masik Rashifal july 2026

मासिक वृषभ राशिफल जुलाई 2026

Vrishabh Masik Rashifal july 2026: जुलाई में वृषभ राशि वालों के लिए लाभ और निवेश के अच्छे योग बन रहे हैं. हालांकि परिवार, शिक्षा और प्रेम संबंधों में धैर्य व समझदारी से काम लेने पर ही सफलता मिलेगी. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें वृषभ राशि का जुलाई 2026 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

Vrishabh Masik Rashifal july 2026, वृषभ राशि: जुलाई का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. परिवार, करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा. ग्रहों की स्थिति कुछ क्षेत्रों में अवसर देगी तो कुछ मामलों में सतर्क रहने का संकेत भी दे रही है.

पारिवारिक जीवन

जुलाई की शुरुआत तक वृषभ राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सामान्य और संतुलित रहने की संभावना है. हालांकि 7 जुलाई के बाद परिवार के सदस्यों के साथ सहयोग में कुछ कमी महसूस हो सकती है. मंगल की मजबूत स्थिति ऊर्जा और उत्साह बढ़ाएगी, लेकिन वाणी में कठोरता आने से रिश्तों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. इसलिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें. धैर्य और मधुर व्यवहार से रिश्ते बेहतर बने रहेंगे.

व्यापार और नौकरी

व्यापार करने वाले जातकों को इस महीने अपने अनुभव और समझ का पूरा लाभ उठाना चाहिए. मंगल की सप्तम भाव पर दृष्टि व्यापारिक निर्णयों में साहस देगी, लेकिन बुध की स्थिति के कारण कारोबार की गति धीमी रह सकती है. ग्राहकों के साथ विनम्र व्यवहार और अच्छा तालमेल बनाए रखना लाभदायक रहेगा. यदि नए व्यापार की शुरुआत या बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसे फिलहाल टालना बेहतर होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा. अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें और ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें, क्योंकि राहु कार्यक्षेत्र में चुनौतियां पैदा कर सकते हैं.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों को इस माह पढ़ाई पर विशेष फोकस करना होगा. सूर्य और बुध की युति तथा शनि की दृष्टि के कारण ध्यान भटक सकता है, इसलिए अनावश्यक गतिविधियों से बचें. तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है, लेकिन सफलता के लिए नियमित अभ्यास आवश्यक होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और मेहनत करनी होगी. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी मिल सकते हैं.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों में इस महीने संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा. 16 जुलाई के बाद सूर्य के गोचर और गुरु के अस्त होने से रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. पार्टनर से सोच-समझकर और मर्यादा में रहकर बातचीत करें. बेवजह के विवाद से बचें. वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ने की आशंका है. जिनका दांपत्य जीवन पहले से ही चुनौतीपूर्ण चल रहा है, उन्हें रिश्ते को संभालने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें. शनि की मंगल पर दृष्टि के कारण सिरदर्द, जोड़ों का दर्द और थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. 16 जुलाई के बाद स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिलेंगे. पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. मौसम से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए संतुलित खान-पान और नियमित दिनचर्या अपनाएं.

लकी नंबर: 3
लकी कलर: हरा

उपाय

  • प्रतिदिन सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें.
  • काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ रहेगा.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola