Taurus Horoscope 2023: वृषभ राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा, जानें वार्षिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Dec 2022 7:14 AM

विज्ञापन

Taurus Horoscope 2023: नया साल यानी 2023 सप्ताह भर बाद ही दस्तक देने वाली है. नया साल 2023 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके लिए क्या राशिफल लेकर आई है, जानें वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल.

विज्ञापन

Taurus Horoscope 2023: नया साल यानी 2023 सप्ताह भर बाद ही दस्तक देने वाली है. नया साल 2023 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. नया साल 2023 सभी के जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला वर्ष होगा. नव वर्ष 2023 राशिफल (Rashifal 2023) आपके साथ क्या क्या होने वाला है? आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके लिए क्या राशिफल लेकर आई है, जानें वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल.

वार्षिक राशिफल वृषभ 2023 (Vrishabha Rashifal 2023)

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वृषभ राशि वाले को सामने अच्छे बुरे अनुभव लेकर आ सकते हैं. इस वर्ष आपका भाग्य आपका साथ देगा क्योंकि इस पूरे साल आपके भाग्य को चमकाने वाले शनिदेव आपकी राशि के दशवे भाग से गोचर परिवर्तन करेंगे. जिसके रहते आपको बहुत सारे कार्य इस साल पूरे करने में सफलता मिलेगी. इस वर्ष नौकरीपेशा लोगों को अचानक से तरक्की हो सकती है, जिसकी उन्होंने कामना नहीं की थी.

वृषभ पारिवारिक राशिफल 2023

वृषभ पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन को लेकर सुखद समाचार प्राप्त होंगे. वर्ष की शुरुआत में आपका रुझान अपने परिवार पर रहेगा. इस समय में आप परिवार की खुशियों का पूरा ध्यान रखेंगे. भले ही आप स्वयं कुछ मानसिक दबाव में रहेंगे लेकिन परिवार में खुशी बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे. अप्रैल से अगस्त के बीच पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा और किसी प्रियजन की स्वास्थ्य समस्याएं आपकी चिंता को बढ़ा सकती हैं. वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) के अनुसार सितंबर से नवंबर के बीच पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा. घर का माहौल भी धार्मिक रहेगा और परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे. दिसंबर का महीना सामान्य रहेगा. इस दौरान लोगों के आवागमन से घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा

वृषभ प्रेम राशिफल 2023

वृषभ प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में वृषभ राशि के लोग प्रेम संबंधों में अनुकूलता महसूस करेंगे. विशेष रूप से जनवरी से अप्रैल तक आपका रिश्ता बहुत मजबूत रहेगा. एक दूसरे पर अच्छा विश्वास भी रहेगा और आप एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में भी बन सकते हैं और घर में शहनाईयां गूंज सकती हैं. अविवाहित लोगों को भी इस दौरान विवाह की सौगात मिल सकती है. अक्टूबर का महीना आपके रिश्ते में विशेष रूप से रोमांस बढ़ाने वाला साबित होगा लेकिन दिसंबर के महीने में थोड़ी सी सतर्कता रखें. इस दौरान कम्युनिकेशन गड़बड़ होने से एक दूसरे से विरोधाभास हो सकता है और रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. हालांकि यह पूरा वर्ष आपको आपके रिश्ते के लिए काफी हद तक अच्छा अनुभव कराएगा और आपकी अपने प्रियतम से नजदीकियां बनी रहेगी.

वृषभ करियर राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष पर आधारित वृषभ 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों को अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा. वर्ष की शुरुआत में जनवरी के महीने में आपका कहीं तबादला हो सकता है. ऐसा भी संभव है कि इस दौरान आप कोई नई नौकरी प्राप्त कर लें. उसके बाद पूरे वर्ष आपको मेहनत करने पर ध्यान देना होगा. इसी वर्ष के दौरान जून से नवंबर के बीच नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. इस दौरान नौकरी में बदलाव आने और नई नौकरी प्राप्त करने के योग बनेंगे तथा कुछ महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों को विभागीय परिवर्तन और तबादले का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola