Taurus July 2024 Horoscope: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2024 2:57 PM
Vrishabh monthly horoscope July 2024
Vrishabh monthly horoscope July 2024: जुलाई 2024 किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ. जानें वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2024…
Taurus July 2024 Horoscope: वृष राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल जुलाई 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से वृष राशि का मासिक राशिफल.
वृष राशि जुलाई 2024 का मासिक राशिफल
सभी लोग जानना चाहते हैं कि जुलाई का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .
पारिवारिक जीवन
वृष राशि वाले के लिए ठीक रहने वाला है आपके कुंडली के पहले भाव में देवगुरु बैठे है जिसके कारण आपका विचार शुद्ध होगा आपका निर्णय क्षमता बहुत मजबूत बनेगा लेकिन शनि आपके दशम भाव में है उनका दृष्टि अलग अलग भाव पर पड़ेगा जिसे कभी -कभी अलग अलग आपके मन में विचार बन सकता है, परिवार में आप के बात को अहमियत देंगे दुसरे भाव में शुक्र के साथ सूर्य बैठे है आपका मेहनत आपके पारिवारिक जीवन को मजबूत करेंगा.माह के अंतिम सप्ताह में रिश्तेदार के साथ अनबन बनेगा. पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी के लिए यह माह लाभकारी रहने वाला है आपके सप्तम भाव के स्वामी बारह भाव में बैठे है देवगुरु वृहस्पति केंद्र में बैठकर सप्तम भाव को देख रहे है जिसे व्यापार ठीक चलेगा.व्यापार में मेहनत करें भरपूर लाभ मिलेगा.जो लोग अंतर्राष्ट्रीय व्यापार किए है उनको लाभ मिलेगा.12 जुलाई के बाद व्यापार में सोच समझ कर निर्णय ले. बिजनेश को लेकर नई निति बनेगी. नौकरी करने वाले के लिए मेहनत करना पड़ेगा शनि दशम भाव में वक्री अवस्था में है काम का बोझ ज्यादा रहेगा इस माह आप अपने कार्य ठीक तरह से करें कार्य क्षेत्र में खूब मेहनत करें सकारात्मक लाभ होगा.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए जुलाई के महीना में कड़ी मेहनत करना पड़ेगा तब आप सफल हो सकते है पंचम भाव के स्वामी तीसरे भाव में है साथ में सूर्य बैठे है आप शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ा मेहनत करेंगे आपको सफलता मिलेगी उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले विधार्थियों को मन आनंदित रहेगा, आपका आत्म-विश्वास बढ़ा रहेगा कालेज में पढाई कर रहे छात्र उन्नति करेंगे .करियर में आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा शुक्र 07 जुलाई के बाद तीसरे भाव जायेगे सहकर्मी के सहयोग मिलेगा कार्य क्षेत्र में सुधार होगा नए नौकरी की तलाश में है इस माह इंतजार करना पड़ेगा.
प्रेम जीवन
इस माह आपके प्रेम सम्बन्ध मिला जुला रहेगा.पचम भाव में केतु बैठे है गुरु प्रथम भाव में है जिसे प्रेम सम्बन्ध में थोडी नाराजगी बन जाएगी.शुक्र दुसरे भाव में बैठने के कारण अपने प्रेमी से प्यार तो करेंगे उनका जुड़ाव आपके साथ नहीं हो पायेगा.19 जुलाई के बाद आपका प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा आप दोनों का रिश्ता मजबूत बनेगा वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है.आप दोनों के बिच आपसी सम्बन्ध मजबूत बनेगा आपके साथी का भरपूर साथ मिलेगा जिसे परिवार में एकता बनी रहेगी .
स्वास्थ्य
माह के शुरुआत में आपका स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा स्वस्थ्य में उतार -चढाव बना रहेगा 12 जुलाई के बाद स्वस्थ्य ठीक रहेगा.शनि अनुकूल स्थिति में नहीं है क्रोध बढ़ जायेगा इस समय आपको आंख सम्बंधित समस्या बनेगा मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकता है ऐसे में सावधानी रखे .
लकी नंबर: 9
लकी कलर: सफेद
उपाय
भगवान गणेश का पूजन करें. प्रत्येक दिन भगवन शंकर का पूजन करें सफेद चन्दन चढ़ाए .
जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










