Surya Gochar 2025: आज सूर्य देव कर रहे हैं गोचर, इन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jul 2025 7:50 AM

विज्ञापन

Surya Gochar 2025 negative impact

Surya Gochar 2025: आज 16 जुलाई 2025 को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा. हालांकि कुछ राशियों को इस गोचर से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि यह समय उनके लिए मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और निर्णय में भ्रम ला सकता है.

विज्ञापन

Surya Gochar 2025: आज 16 जुलाई 2025 को सूर्य का गोचर कर्क राशि में हो रहा है. यह गोचर भावनात्मकता, संवेदनशीलता और पारिवारिक जुड़ाव से जुड़ा होता है. हालांकि, सूर्य की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए मानसिक असंतुलन, आत्मसम्मान को ठेस, निर्णय लेने में भ्रम और पारिवारिक तनाव जैसी चुनौतियां भी ला सकती है. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से किन राशियों को इस समय अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है:

मेष राशि

इस समय घरेलू जीवन में खटास आ सकती है. माता-पिता से मतभेद और कार्यस्थल पर कहासुनी के योग बन सकते हैं. गुस्से और जिद से बचना ही समझदारी होगी.

 सूर्य देव कर रहे हैं कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा तरक्की का तोहफा

वृषभ राशि

बोलचाल में सावधानी बरतें, क्योंकि बात का बतंगड़ बन सकता है. भाई-बहनों से मनमुटाव संभव है और छोटी यात्राओं में अड़चनें आ सकती हैं. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं.

कर्क राशि

सूर्य का यह गोचर आपकी राशि में हो रहा है, जिससे आत्मविश्वास डगमगा सकता है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन, भावुकता और थकावट हावी रह सकती है. किसी भी बात को दिल से लगाना भारी पड़ सकता है.

सिंह राशि

बारहवें भाव में सूर्य का गोचर खर्चों में वृद्धि और मानसिक बेचैनी का संकेत देता है. नींद की समस्या, विदेश यात्रा में रुकावट और कानूनी उलझनें परेशान कर सकती हैं.

तुला राशि

कामकाज के क्षेत्र में सीनियर्स से मतभेद हो सकते हैं. पद और प्रतिष्ठा को लेकर चिंता बनी रहेगी. गलत निर्णय आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं.

धनु राशि

धन हानि और निवेश में नुकसान की संभावना है. वैवाहिक जीवन में तनाव या जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. साझेदारी में काम करने वालों को भी सावधानी रखनी होगी.

इन उपायों से करें सूर्य गोचर के दुष्प्रभाव को दूर

यह सूर्य गोचर कई राशियों के लिए आत्मनिरीक्षण और धैर्य की परीक्षा साबित हो सकता है। इस समय सूर्य देव को जल अर्पित करना, आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना, तथा लाल वस्त्र और गुड़ का दान करना विशेष फलदायक हो सकता है. सही उपाय और संयम से इन नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola