Surya Nakshatra Gochar 2024: सूर्य का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होने से ये राशियां होंगी प्रभावित
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Sep 2024 2:13 PM
Surya Nakshatra Gochar 2024
Surya Nakshatra Gochar 2024: सूर्य ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानें.
Surya Nakshatra Gochar 2024: सूर्य लगातार विभिन्न नक्षत्रों से होकर गुजरते हैं और हर महीने अपनी राशि बदलते रहते हैं. वर्तमान में सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान हैं. लेकिन पञ्चांग के अनुसार, 13 सितंबर की सुबह 9:44 बजे सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 27 सितंबर तक वहीं रहेंगे. 27 नक्षत्रों में उत्तरा फाल्गुनी का 12 वां स्थान है और इसके स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं.इस अवधि के दौरान, सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह में रहेंगे.जिससे उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी. इस कारण, वृषभ, सिंह और तुला राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा.
Malavya Rajyoga 2024: शुक्र का गोचर बनेगा से बनेगा मालव्य राजयोग, जाने राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महत्व
उत्तरा फाल्गुनी स्वामी देवता सूर्य देव स्वयं उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी हैं. इस कारण जब सूर्य इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उनकी शक्ति और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है.
प्रतीक: पलंग का पैर या बिस्तर का झूला. यह नक्षत्र आराम, आनंद और विलासिता का प्रतीक है.
स्वभाव: इस नक्षत्र में जन्मे लोग आमतौर पर आकर्षक, रचनात्मक और नेतृत्व करने वाले होते हैं. इस नक्षत्र में जन्में वयोक्ति सत्य वक्ता, मीठा बोलने वाला, शूरवीर, जितेंद्रिय, कुशाग्र बुद्धि के होते है इनका प्रभाव बहुत तेज होता है.
सूर्य का सिंह राशि में होना
शक्ति का संचार: सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह में होने के कारण अपनी अधिकतम शक्ति से प्रकाशित होंगे. इससे सिंह राशि वाले जातकों को विशेष लाभ होगा.
आत्मविश्वास और नेतृत्व: सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और ऊर्जा का कारक है. सिंह राशि में सूर्य होने से इन गुणों में वृद्धि होगी.
वृषभ, सिंह और तुला राशियों पर प्रभाव
वृषभ: सूर्य वृषभ राशि के लिए पंचम भाव का स्वामी है. इस अवधि में वृषभ राशि वाले जातकों को संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.
सिंह: सूर्य सिंह राशि का स्वामी है. इस अवधि में सिंह राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य लाभ होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और करियर में उन्नति के योग बनेंगे.
तुला: सूर्य तुला राशि के लिए दशम भाव का स्वामी है. इस अवधि में तुला राशि वाले जातकों को करियर में सफलता मिलेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










