Surya Gochar 2024: सूर्य अपने नीच के राशि तुला में करेंगे गोचर, जानें राशियों पर होगा क्या असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Oct 2024 1:30 PM

विज्ञापन

Surya Gochar 2024

Surya Gochar 2024: सूर्यगोचर 17 अक्टूबर 2024 को होगा. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य की यह स्थिति शुभ नहीं मानी जाती है. नीच राशि में स्थित होकर सूर्य कई राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव उत्पन्न कर सकते हैं. आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं जिनके लिए सूर्य का गोचर कठिनाईपूर्ण रहेगा और किन उपायों से उन्हें लाभ मिल सकता है.

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: ग्रहों के मंत्री सूर्य अपने नीच की राशि तुला में गोचर करेगे ज्योतिष शास्त्र सूर्य को तुला राशि में गोचर से अनुकूल नहीं माना जाता है सूर्य को गतिशील ग्रह के रूप में जाना जाता है. सूर्य बहुत ही शक्तिशाली ग्रह है इनका स्वभाव बहुत उग्र रहता है सूर्य सिंह राशि के स्वामित्व करते है सूर्य जब राशि परिवर्तन करते है इसका प्रभाव देश दुनिया पर पड़ता है.सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा वही कई राशि के लोगो को नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. सूर्य के राशि परिवर्तन भारतीय मानसून पर काफी प्रभाव दिखाई देता है.

कुंडली में सूर्य उच्च का हो जातक उच्याधिकारी बनता है सूर्य के द्वारा सरकार का विचार किया जाता है.सूर्य मान सम्मान ,इज्जत, आरोग,धन, सब कुछ सूर्य ही देता है.सूर्य तेजवान, गरीबों पर दया तथा जीवन को महान बनाता है.जन्मकुंडली में सूर्य नीच के होने से कार्य में मन नहीं लगता है ,समाज में मान सामान में कमी दिखाई देता है सूर्य पिता के कारक ग्रह है.

आइए जानते है सूर्य कब करेगे तुला राशि में गोचर ?

17 अक्तूबर 2024 सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेगे.

सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष
मेष राशि वाले को सूर्य पांचवे भाव के स्वामी है यह सातवे भाव में गोचर कर रहे है. व्यापारी के लिए बहुत ही उत्तम समय रहेगा मित्र का सहयोग मिलेगा.करियर में उन्नति होगा . दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है स्वास्थ पर ध्यान देना पड़ेगा.

वृष
वृष राशि वाले को सूर्य चौथे भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेगे जिसे आपके कार्य करने की तरीका में बदलाव दिखाई देगा वयोपार में लाभ होगा ,धन की वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति मजबूत होगा ,करियर में प्रमोशन हो सकता है अधिकारी का मान सम्मान खूब मिलेगा .

मिथुन
मिथुन राशि वाले को सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होकर पांचवे भाव में गोचर कर रहे है जिसे कड़ी मेहनत आपको अपनी प्रतिभा पर पहुचायेगा कार्यशैली में बदलाव करे धन का लाभ मिलेगा.नए नौकरी की तलाश में है सफलता मिलेगी.प्रेम सम्बन्ध मिला जुला रहेगा.

कर्क
कर्क राशि वाले को सूर्य दुसरे भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में गोचर कर रहे है थोडी सी लापरवाही करियर को नुकसान पंहुचा सकता है.योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे विरोधी परेशान करेगे.खर्च पर अंकुश लगाने की जरुरत है,अचानक खर्च बढ़ जायेगा प्रेम संबंध में अनबन बनेगा.

सिंह
सिंह राशि वाले को सूर्य पहले भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर कर रहे है आपके मनोबल में वृद्धि होगी. व्योपार में मुनाफा होगा नौकरी में कार्य का बोझ ज्यादा बढ जायेगा.अधिकारी के साथ मनमुटाव हो सकता है आर्थिक स्थिती मजबूत होगा प्रेम सम्बन्ध मजबूत होगा.

कन्या
कन्या राशि वाले को सूर्य द्वादश भाव के स्वामी होकर दुसरे भाव में गोचर कर रहे है जिसे नौकरी करने वाले को कार्य क्षेत्र में ध्यान देना पड़ेगा.कार्य क्षेत्र में बोझ बढ़ जायेगा.कार्य में बदलाव नहीं करे प्रेम सम्बन्ध में विवाद बनेगा.स्वास्थ्य पर ध्यान दे.

तुला
तुला राशि वाले को सूर्य एकादश भाव के स्वामी होकर पहले भाव में गोचर कर रहे है जिसे आपके कार्य करने के तरीके में बदलाव दिखाई देगा.मन प्रसन्न रहेगा.सभी इच्छा पूरी होगी करियर में उन्नति होगा कार्य को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है.

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले को सूर्य दशम भाव के स्वामी है यह द्वादश भाव में गोचर कर रहे है जिसे समय के साथ चले ज्यादा बुद्धिमानी परेशानी में डाल सकता है.नौकरी में मन नहीं लगेगा व्योपार में निवेश नहीं करे हानि होगी, प्रेमी से वाद विवाद बढ़ जाएगा, वाणी पर नहीं करने पर रिश्ता टूट सकता है.

धनु
धनु राशि वाले को सूर्य नवम भाव के स्वामी है इस राशि में ग्यारहवे भाव में गोचर कर रहे है सूर्य आपको अच्छा लाभ देंगे इस माह आपका भाग्य साथ देगा करियर में खूब उन्नति होगी.मन प्रस्सन रहेगा लेकिन कार्य का बोझ ज्यादा बनेगा. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा.प्रेम सम्बन्ध में उत्साह दिखाई देगा.

मकर
मकर राशि वाले को सूर्य आठवें भाव के स्वामी है इस राशि में सूर्य दशम भाव में गोचर कर रहे है.आपके लिए कष्टकारी रहने वाला है समय के साथ चले अन्यथा कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है.नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा.दाम्पत्य जीवन में परेशानी बन सकती है .

कुम्भ
कुम्भ राशि वाले को सूर्य सातवे भाव में के स्वामी है इस राशि में सूर्य नवम भाव में गोचर कर रहे है समय का उपयोग करे निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करे. व्योपार में लाभ होगा मित्र का सहयोग मिलेगा प्रेम सम्बन्ध मधुर बनेगा.स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

मीन
मीन राशि वाले को सूर्य छठे भाव के स्वामी होकर इस राशि में आठवें भाव में गोचर कर रहे है हर कदम फुक फुक कर चले नया कार्य आरम्भ करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करे. बकाया पैसा मिल सकता है इस माह निवेश नहीं करे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola