Surya Gochar 2024: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, मीन राशि वाले खर्च पर नियंत्रण करें, जानें अन्य राशियों का हाल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Nov 2024 2:03 PM

विज्ञापन

Surya Gochar 2024 in Scorpio Horoscope

Surya Gochar 2024 in Scorpio: सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व दिया जाता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता प्रभावित होती है.

विज्ञापन

Surya Gochar 2024 in Scorpio, Rashifal Effect: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का गोचर अनुकूल माना जाता है.सूर्य जब कुंडली में अनुकुल होते है ,वयोक्ति के जीवन में सभी तरह के सुख की प्राप्ति होता है.नव ग्रह में सूर्य को पिता का कारक ग्रह माना जाता है.सूर्य का राशि परिवर्तन एक खगोलीय परिवर्तन होता है ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.जिनके कुंडली में सूर्य कमजोर है उन्हें कई तरह से परेशानी होती है,उनका बौधिक क्षमता कमजोर होता है.स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है कार्य करने में मन नहीं लगेगा सूर्य पुरुष ग्रह है सूर्य जन्म कुंडली में अनुकूल हो राजनितिक स्तर पर लाभ होता है,राजकीय कार्य में सहयोग मिलेगा.नौकरी ठीक चलती है, अधिकारी का मान सम्मान मिलता है,साथ ही नौकरी मे पद प्रतिष्ठा का लाभ होता है.सूर्य सिंह राशि के स्वामी है इनका पसंदीदा रंग लाल है अपने गुरुत्वाकर्षण शक्ति से सभी आठों ग्रह को अपनी तरफ खींच के रहते है.सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहते है.

सूर्य कब करेंगे गोचर ?

16 नवंबर 2024 दिन शनिवार सुबह 07:16 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे.

सूर्य के गोचर से मेष से लेकर मीन राशि वाले के लिए कैसा रहने वाला है

मेष

मेष राशि वाले को सूर्य पंचम भाव के स्वामी है आपके आठवें भाव में गोचर करेगें जिसे मेष राशि वाले को कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा.अधिकारी के साथ अनबन बनेगा.जल्दबाजी में कार्य नहीं करे.व्योपार में निवेश नहीं करेंनुकसान हो सकता है.

Vinayak Chaturthi 2024: इस दिन है विनायक चतुर्थी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और ज्योतिषीय संयोग

वृष

वृष राशि वाले को सूर्य चौथे भाव के स्वामी है,आपके सातवे भाव में सूर्य गोचर कर रहे है.पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा.करियर में लाभ होगा, सहपाठी का सहयोग मिलेगा,प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा.व्योपारी के लिए बहुत ही अनुकुल रहने वाला है.

मिथुन

मिथुन राशि वाले को सूर्य तीसरे भाव के स्वामी है आपके छठे भाव में गोचर कर रहे है करियर में अच्छा लाभ मिलेगा. समाज में आपका मान सम्मान मिलेगा,भाई बहन का सहयोग मिलेगा.आपका ईमानदारी आपका परिचय रहेगा,स्वास्थ्य ठीक नही रहेगा.

कर्क

कर्क राशि को सूर्य दुसरे भाव के स्वामी है आपके पांचवे भाव में गोचर कर रहे है जिसे आपको परिवार के सदस्यो के साथ मिलजुलकर रहे. शेयर बाजार में निवेश किए है लाभ होगा. खर्च बढ़ जायेगा.स्वास्थ्य पर ध्यान दे

सिंह

सिंह राशि को सूर्य पहला भाव के स्वामी है आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे है.पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा. करियर में उन्नति होगा, नए नौकरी के योग बन रहे है.आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा प्रेम सम्बन्ध मजबूत होगा, वैवाहिक जीवन में अनुकुल रहेगा दोनो प्रसन्न रहेगें.

कन्या

कन्या राशि वाले को सूर्य द्वादश भाव के स्वामी है आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे है जिसे पारिवारिक जीवन में असमंजस की स्थति बनेगी.परिवार में मतभेद बन सकता है.करियर मिला -जुला रहने वाला है अधिकारी के बात को अवहेलना नहीं करे, नुकसान हो सकता है.

तुला

तुला राशि वाले को सूर्य एकादश भाव के स्वामी होकर आपके दुसरे भाव में गोचर कर रहे है जिसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा पारिवारिक जीवन मिला जुला रहेगा.व्योपार में उन्नति होगा,जो लोग ट्रेडिंग सम्बंधित व्योपार किए है उनको लाभ होगा.धन का अच्छा लाभ होगा.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले को सूर्य दशम भाव के स्वामी होते है आपके पहले भाव में गोचर कर रहे है,पारिवारिक में शांति बनेगी,परिवार के सदस्यो के साथ मिलजुलकर रहे.धन का अच्छा लाभ होगा, पुराना कार्य में रुकावट बना हुआ था वह फिर से आरम्भ होगा.आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा.

धनु

धनु राशि वाले को सूर्य नवम भाव के स्वामी होते है आपके द्वादश भाव में गोचर कर रहे है जिसे आपको यह गोचर मिला -जुला रहेगा.पिता के साथ व्योपार किए है उसमे लाभ होगा. व्यापार में उथल -पुथल मच जाएगी,शत्रु परेशान करेगें. स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, स्वास्थ्य में लापरवाही नहीं करे.

मकर

मकर राशि वाले को सूर्य आठवें भाव के स्वामी होते है आपके एकादश भाव में गोचर कर रहे है जिसे आपको अच्छा लाभ होने वाला है पारिवारिक जीवन में अनबन बना हुआ था वह दूर होगा,पैतृक संपत्ति या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. नौकरी में सावधान रहे, व्यापार में लाभ होगा.

कुम्भ

कुम्भ राशि वाले को सूर्य सातवे भाव के स्वामी होते है आपके दशम भाव में गोचर कर रहे है इस समय आपके लिए उत्तम रहेगा .नौकरी करने वाले को पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा.सूर्य आपको अच्छा धन का लाभ देंगे, व्यापार में लाभ होगा दोस्त का सहयोग नहीं मिलेगा.

मीन

मीन राशि वाले को सूर्य छठे भाव के स्वामी होते है,आपके नवम भाव में गोचर कर रहे है जिसे आपका भाग्य का साथ मिलेगा.व्योपार को लेकर यात्रा करना पड़ सकता है.खर्च पर नियंत्रण करें. समय के साथ चले सभी कार्य पूर्ण होगा. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola