Surya Gochar 2024: सूर्य गोचर से देश दुनिया तथा भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा ये असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Nov 2024 9:59 AM

विज्ञापन

Surya Gochar 2024 effect

Surya Gochar 2024 effect: सूर्य का गोचर व्यक्तिगत जीवन के अलावा देश दुनिया पर भी असर पहुंचाता है. यहां हम बता रहे हैं सूर्य के गोचर से देश दुनिया की अर्थव्यवस्था, मौसम इत्यादि पर क्या असर होगा.

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: सूर्य मंगल की राशि वृश्चिक राशि में गोचर करेगे सूर्य के गोचर से आम जनजीवन तो प्रभावित होता है साथ ही देश दुनिया पर इसका असर ज्यादा पड़ता है.ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का गोचर बहुत ही अनुकूल माना जाता है.सूर्य के प्रकाश पर ही सभी ग्रह निर्भर है साथ ही आम जीवन भी सूर्य के प्रकाश से प्रभावित होता है सूर्य सिंह राशि के स्वामित्व करते है यह एक ही राशि का अधिपति है .सूर्य के गोचर वृश्चिक राशि में होने से इससे वृश्चिक संक्रांति भी कहा जाता है.एक साल में कुल बारह बार सूर्य राशि परिवर्तन करते है कभी कभी अधिक मास होने पर 13 बार गोचर करते है.सूर्य जिस राशि में गोचर करते है उसे उस राशि की संक्रांति कहा जाता है.

वर्तमान में सूर्य आज वृश्चिक राशि में गोचर करेगे और सर्दी का मौसम आरम्भ हो गया है इस समय मंगल कर्क राशि में है,सूर्य का गोचर करते समय चंद्रमा वृष राशि में में रहेंगे.वृष राशि में पहले से देवगुरु विराजमान है जिसे सूर्य गोचर करते ही बहुत शुभ ग्रह का संयोग आरम्भ हो रहा है जिसे गजकेसरी योग कहा जाता है सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से भारतीय वायुमंडल पर इसका ज्यादा प्रभाव दिखाईं देगा विशेषकर किसान के लिए उत्तम रहने वाला है जो तेलहन से सम्बंधित खेती कर रहे उनको अच्छा लाभ होगा.रवि फसल के लिए यह गोचर बहुत ही अनुकूल रहने वाला है.

Shani Margi 2024: शनि होंगे मार्गी, इन राशियों को मिलेगा फायदा, होगा भाग्य का उदय,परिवार में उन्नति 

सूर्य बुध की युति भारतीय बाजार पर असर

सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से इस राशि में पहले से राजकुमार ग्रह बुध वृश्चिक विराजमान है जिसे वृश्चिक राशि में बुधादित्य योग बन गया है.इनके प्रभाव से देश दुनिया के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा भारतीय अर्थव्योस्था में सुधार दिखाई देगा.शेयर बाजार अच्छी स्थति में होगा. सरकार का सहयोग मिलेगा सरकार की पहल रहेगी अर्थव्यवस्था को सुधार किया जाए सूर्य का दृष्टी शनि पर तथा मंगल कर्क राशि में, गुरु वक्री स्थिति है .29 नवंबर के बाद शेयर बाजार अच्छी स्थिती में दिखाईं देगा.

भारतीय जलवायु का असर

सूर्य वृश्चिक में गोचर से शनि सूर्य का दृष्टी बन जायेगा जिसे भारतीय जलवायु पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. वृश्चिक राशि की कुंडली में शनि चौथे भाव में मार्गी हुए है कर्क राशि में मंगल बैठे हुए जिसे भारतीय जलवायु पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा.पठारी भाग में 29 नवम्बर से वर्षा होने के कारण फसल को नुकसान हो सकता है शुक्र तीसरे भाव में होने से 10 दिसंबर से दक्षिण के कुछ राज्यों तथा पठारी भाग में वर्षा होगी इससे किसान ज्यादा प्राभावित होंगे इस समय खाने पीने की वस्तु का भाव में गिरावट होगी. तेलहन के भाव में मंदी होगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola