Surya Gochar 2023: सूर्य के गोचर से बदलेंगे इन राशियों के भाग्य, जानें किन जातकों की चमकेगी किस्मत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Jul 2023 12:30 PM
Surya Gochar 2023, these zodiac signs will be lucky: सूर्य देव बुध की राशि मिथुन से निकलकर कर्क राशि में 16 जुलाई को गोचर करेंगे और यहां पर 17 अगस्त 2023 की दोपहर 13:27 बजे तक रह कर उसके बाद अपनी ही स्वराशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे. इसका असर कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली रहेगा.
Surya Gochar 2023: सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई 2023 की प्रातः 4:59 बजे होगा. कर्क राशि के स्वामी चंद्र महाराज हैं जो कि सूर्य देव के मित्र हैं. सूर्य देव बुध की राशि मिथुन से निकलकर कर्क राशि में 16 जुलाई को गोचर करेंगे और यहां पर 17 अगस्त 2023 की दोपहर 13:27 बजे तक रह कर उसके बाद अपनी ही स्वराशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे. इस प्रकार सूर्य का एक माह का यह गोचर विभिन्न जातकों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डालेगा. सूर्य एक अग्नि प्रधान ग्रह हैं जबकि कर्क राशि जल तत्व प्रधान है. इसे कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाता है. इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है, लेकिन कुछ राशियां पैसों के मामले में बेहद भाग्यशाली रहेंगी,तो आइए जानते हैं वो कौन सी हैं.
सूर्य का गोचर आपकी राशि के जातकों का भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. प्रमोशन मिलने से पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. एक महीने में आपको कोई खुशखबर भी मिल सकती है. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े हुए लोग मेहनत करना न छोड़ें. आपके लिए अनुकूल समय आ रहा है. सफलता प्राप्ति की पूरी संभावना है. आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल हो सकते हैं.
कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य द्वितीय भाव के स्वामी ग्रह हैं और सूर्य का कर्क राशि में गोचर होने से आपकी राशि सर्वाधिक प्रभावित होगी क्योंकि यह आप ही की राशि में गोचर करने जा रहे हैं. यह गोचर एक और तो आपको अनुकूलता देगा. आप अपने बारे में भी सोचेंगे. अपने स्वास्थ्य को बलिष्ठ बनाए रखने के लिए आप कुछ नई दिनचर्या अपनाएंगे. आप व्यायाम करने की शुरुआत कर सकते हैं. सुबह की सैर कर सकते हैं लेकिन दूसरी ओर आपके स्वभाव में कुछ अहम की भावना बढ़ सकती है.
कन्या राशि के लिए सूर्य देव द्वादश भाव के स्वामी हैं और यह आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेंगे. सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा. आपकी आर्थिक चुनौतियां दूर होंगी और आप धन लाभ प्राप्त करते हुए नजर आएंगे. आप व्यापार में भी ऊंचाइयां हासिल करेंगे और नए लोगों के साथ मिलकर भी काम करने का मौका मिलेगा. समाज के कुछ बड़े रसूखदार लोगों और शासन प्रशासन में आपकी पैठ मजबूत होगी.
तुला राशि के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं. सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपके दशम भाव में होने से करियर के लिए यह गोचर बहुत ज्यादा लाभदायक साबित होगा. आप अपने कार्यक्षेत्र में जरूरत से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब होंगे जिससे लोगों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे. आपका नाम पदोन्नति के लिए भेजा जा सकता है. आपकी तनख्वाह में भी वृद्धि के योग बनेंगे.
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी हैं और सूर्य का गोचर मिथुन राशि में होने से वह आपके षष्ठ भाव में आएंगे और शत्रुहंता बनेंगे. आपके विरोधियों की हार होगी और आपको उन पर जीत मिलेगी. नौकरी करने वाले जातकों को अपनी नौकरी में अच्छी सफलता मिल सकती है. वैसे तो आप तर्क वितर्क में माहिर रहेंगे लेकिन इस दौरान किसी से व्यर्थ वाद-विवाद से बचें. व्यापार के लिए यह अवधि मध्यम रहेगी.
सूर्य का कर्क राशि में गोचर मीन राशि के जातकों के पंचम भाव में होगा. आप अपनी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर पाएंगे क्योंकि आपने जो मेहनत की है, वह आपको लाभ देगी और आप वर्तमान में भी अच्छी मेहनत करते नजर आएंगे. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. संतान की ओर से भी अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी और आप उनकी प्रगति के बारे में सुनकर गौरवान्वित महसूस करेंगे.
सूर्य को धरती पर प्रकाश देने वाला और जीवन ऊर्जा प्रदान करने वाला एकमात्र प्रत्यक्ष देवता माना गया है. जरा कल्पना कीजिए कि यदि सूरज ना होता तो धरती पर हमारा कोई अस्तित्व ही होना संभव नहीं था. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सर्वाधिक महत्व दिया गया है और इसे ग्रहों का राजा माना गया है. सूर्य के प्रकाश से ही अन्य ग्रहों को भी प्रकाश मिलता है और सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं. इसे आत्मा और जगत का कारक माना गया है. सूर्य की कृपा से व्यक्ति को राज कृपा मिलती है, सरकारी नौकरी मिलती है और सरकारी क्षेत्र में काम करने का मौका मिलता है. सूर्य सरकार, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद जैसे महत्वपूर्ण पदों के कारक ग्रह हैं.
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










