Shukra Grah Ast 2022: शुक्र ग्रह सिंह राशि में होंगे अस्त, इन राशियों की बढ़ेगी परेशानी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Sep 2022 8:01 AM

विज्ञापन

Shukra Grah Ast 2022: 15 सितंबर को सूर्य के पास जाते हुए शुक्र अस्त हो जाएंगे. कहते हैं कि किसी भी ग्रह के अस्त होने से उसके कारक तत्वों में कमी आ जाती है. इसलिए शुक्र के अस्त होने पर उससे मिलने वाले लाभों में कमी आती है.

विज्ञापन

Shukra Grah Ast 2022: 15 सितंबर को शुक्र सिंह राशि में अस्त होने जा रहे हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 सितंबर, गुरुवार को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर अस्त हो जाएंगे. शुक्र का उदय 02 अक्टूबर को होगा.

Shukra Grah Ast 2022: शुक्र कैसे होता है अस्त-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह सूर्य के नजदीक जाता है तो उसे ग्रहों के राजा सूर्य अस्त कर देते हैं. 15 सितंबर को सूर्य के पास जाते हुए शुक्र अस्त हो जाएंगे. कहते हैं कि किसी भी ग्रह के अस्त होने से उसके कारक तत्वों में कमी आ जाती है. इसलिए शुक्र के अस्त होने पर उससे मिलने वाले लाभों में कमी आती है.

Shukra Grah Ast 2022: इन राशियों को रहना होगा सतर्क

ज्योतिषीय शास्त्र के मुताबिक, जब कोई ग्रह सूर्य के नजदीक पहुंच जाता है तो वह अस्त हो जाता है. अर्थात उसका प्रभाव कम हो जाता है. इसलिए इन ग्रहों के द्वारा होने वाले शुभ फल नहीं मिलते हैं. शुक्र ग्रह 15 सितंबर को अस्त होंगे. ऐसे में शुक्र अस्त की अवधि में जहां लोगों को कई प्रकार के सुख नहीं मिलेंगे, वहीं उन्हें कुछ नए प्रकार के दुखों का सामना करना पड़ सकता है. इस लिए शुक्र अस्त की अवधि में मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को विशेष सतर्क रहना होगा. इन राशि वालों के कई शुभ कामों में रूकावटे आएँगी. इन्हें धन की हानि हो सकती है. इन्हें अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखने की जरूरत होगी.

Shukra Grah Ast 2022: शुक्र अस्त के दौरान क्या करें और क्या नहीं

शुक्र अस्त के दौरान मांगलिक कार्यों नहीं करना चाहिए या शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए. इस समयावधि में विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश जैसे शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. शुक्र के उदय होने पर इस प्रकार के कार्य शुरू होते हैं.

इनके लिए सामान्य रहेगा शुक्र अस्त

शुक्र अस्त मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. शुक्र अस्त का इन राशियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

शुक्र के बीज मंत्र

‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जाप करना चाहिए इससे शुभ फल मिलेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola