Shukra Gochar 2024: शुक्र का तुला राशि में गोचर होने से इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Sep 2024 10:19 AM
Shukra Gochar 2024
Shukra Gochar 2024: शुक्र तुला राशि में गोचर कर चुके हैं. आइए जानते हैं शुक्र गोचर का राशियों पर कैसा प्रभाव रहने वाला है.
Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह प्रेम, सुख और वैभव का कारक माना जाता है. 18 सितंबर को शुक्र ग्रह अपनी राशि तुला में गोचर कर चुके हैं. जब शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में प्रवेश करता है तो यह बहुत शुभ माना जाता है. इस बार शुक्र ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है जिससे मालव्य राजयोग बन रहा है. यह योग जातकों को धन, वैभव और सुख प्रदान करता है.
मालव्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग
जब भी शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ, मूल त्रिकोण राशि तुला या उच्च राशि मीन में जाता है तो मालव्य राजयोग बनता है. इस बार शुक्र के तुला में आने से यह योग बन रहा है. साथ ही अक्टूबर में बुध के तुला में आने से लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है जो जातकों के लिए और भी शुभ फलदायी होगा.
कौन सी राशियों को मिलेगा लाभ
शुक्र के इस गोचर से कई राशियों को लाभ मिलने की संभावना है.विशेषकर तुला, वृषभ और मीन राशि के जातकों को शुभ फल मिलेंगे. इसके अलावा मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है.
वृष: वृष राशि के जातकों को भी शुभ फल मिलेंगे.वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और आर्थिक लाभ होने की संभावना है.
मिथुन: व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में तरक्की मिल सकती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे.
कन्या: आर्थिक लाभ होने की संभावना है. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.
तुला: तुला राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
वृश्चिक: प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.
मीन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.
किन राशियों को हो सकती है परेशानी ?
कुछ राशियों के लिए यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.मेष, सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
मेष: स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.खर्चों में वृद्धि हो सकती है.
सिंह: प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं.
धनु: स्वास्थ्य का ध्यान रखें.आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है.
मकर: पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है.कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं.
कुंभ: प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










