Shani Sade Sati and Dhaiya 2023: नए साल में इन राशियों पर पड़ेगी शनि की नजर, रहना होगा सावधान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Dec 2022 7:39 AM

विज्ञापन

Shani Sade Sati and Dhaiya 2023: शनि के अशुभ होने पर जहां व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो वहीं शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है. आइए जानें नए साल में शनि का प्रकोप किन राशियों पर पड़ेगा

विज्ञापन

Shani Sade Sati and Dhaiya 2023: नया साल 2023, अब से कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस साल में शनि का साया कई राशियों पर पड़ने वाला है. शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई खौफ में रहता है. शनि के अशुभ होने पर जहां व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो वहीं शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है. आइए जानें नए साल में शनि का प्रकोप किन राशियों पर पड़ेगा

मकर राशि (Capricorn)

शनि की साढ़े साती मकर राशि पर भी चल रही है. लेकिन मकर राशि पर शनि की साढ़े साती की तीसरा चरण आरंभ होगा. इस दौरान शनि कुछ अच्छे फल प्रदान कर सकते हैं. वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है. लेकिन सेहत के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी. दूसरों की निंदा करने से बचें. ऑफिस की पॉलीटिक्स से दूर रहने का प्रयास करें. जिन लोगों के विवाह में अभी तक बाधा आ रही थी, वो दूर हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)

साल 2023 से 2025 तक सबसे मुश्किल भरा समय कुंभ राशि का रहेगा. शनि देव इस राशि के जातकों को कष्ट देंगे. कुंभ राशि पर सबसे कष्टदायक माना गया दूसरा चरण शुरू होगा. 2025 से 23 फरवरी 2028 तक शनि का तीसरा चरण रहेगा. इसके साथ ही कुंभ राशि के जातकों को साढ़ेसाती से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए भी बुरा समय जनवरी 2023 से शुरू होने वाला है. शनि के गोचर से मीन राशि पर साढ़े 7 साल तक शनि की टेढ़ी नजर बनी रहेगी. इस दौरान मीन राशि के जातकों को कई तरह की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा.

शनि का राशि परिवर्तन 2023 (Shani Transit 2023)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्तमान समय में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. लेकिन 17 जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में आ जाएंगे. इस दिन से शनि कुंभ राशि में गोचर करेगें.

शिवलिंग पर जल अर्पित करें

भगवान शिव की कृपा से शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

शनि चालीसा और मंत्र का जप करें

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा और शनि देव के बीज मंत्र का जप करें. शनि देव की पूजा- अर्चना करने से शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है. इसके लिए ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: का जप करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola