ePaper

Aaj ka Rashifal 18 March 2023: मिथुन, सिंह और तुला राशि वाले रहे सचेत, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Updated at : 18 Mar 2023 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Rashifal 18 March 2023: मिथुन, सिंह और तुला राशि वाले रहे सचेत, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 मार्च  2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...

विज्ञापन

Aaj ka Rashifal 18 March 2023: आज तारीख है 18 मार्च 2023 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेहमानों का आवागमन होगा. व्यय होगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे. किसी अपने के साथ कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था तो वह सुलझेगा. मन प्रसन्न रहेगा.

लकी नंबर- 6

लकी कलर- केसरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, बीबी वू, वे, वो)

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा. मान-सम्मान मिलेगा.व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है.मुश्किलें अचानक से बढ़ जाएँगी लेकिन परिवारवालों का भरपूर साथ मिलेगा. वह आपके साथ चट्टान की भांति खड़ा रहेगा .

लकी नंबर- 4

लकी कलर- नीला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

बुरी खबर मिल सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. भागदौड़ रहेगी. आय में कमी होगी. किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी.कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगों का साथ मिलेगा तथा उनके द्वारा आपके काम की प्रशंसा की जाएगी.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- पीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. प्रसन्नता बनी रहेगी. नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा.कोई आपका दिल दुखा सकता है तथा इसे लेकर आप उदासीन रवैया अपना सकते हैं. मन में बेचैनी का भाव रहेगा तथा किसी का भी साथ पसंद नहीं आएगा. परिवार वालों का साथ मिलेगा.

लकी नंबर- 4

लकी कलर- भूरा

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. बेचैनी रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे. विवादों से दूर रहना चाहिए. कोई आपका दिल दुखा सकता है तथा इसे लेकर आप उदासीन रवैया अपना सकते हैं.

लकी नंबर- 4

लकी कल- भूरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. बेचैनी रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे.कहीं आपके विवाह की बात चल रही है तो वह आगे बढ़ सकती हैं. दोस्तो का सहयोग मिलेगा.

लकी नंबर- 2

लकी कलर- ग्रे

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है.जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा. प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है. असामाजिक व्यक्तियों की संगति से हानि उठानी पड़ेगी तथा घर में भी आपको लेकर रोष उत्पन्न होगा.

लकी नंबर- 3

लकी कलर- पीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कानूनी अड़चन दूर होगी. अध्यात्म में रुचि रहेगी. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें. कार्य का विस्तार होगा. असामाजिक व्यक्तियों की संगति से हानि उठानी पड़ेगी तथा घर में भी आपको लेकर रोष उत्पन्न होगा.

लकी नंबर- 3

लकी कलर- आसमानी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा. योजना फलीभूत होगी. नए अनुबंध होंगे. कष्ट होगा. पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी. आंतरिक गुणों में वृद्धि देखने को मिलेगी. स्वयं पर विश्वास मजबूत होगा तथा प्रियजनों के साथ संबंधों में और मजबूती आएगी.

लकी नंबर- 9

लकी कलर- संतरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसी मित्र के द्वारा आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा जिस कारण संबंधों में भी खटास उत्पन्न होगी. व्यापार में उन्नति संभव है तथा बाजार में आपको लेकर अच्छा माहौल बनेगा.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- हरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. डूबी हुई रकम प्राप्त होगी. आय में वृद्धि होगी. प्रमाद न करें. आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी.परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएंगे. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- श्वेत

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी. करियर में बदलाव की इच्छा होगी तथा कुछ नया करने का विचार मन में आएगा. आलोचकों की संख्या बढ़ सकती हैं तथा उनकी कोई बात पर ध्यान नहीं दे.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- स्लेटी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola