होली के बाद शनि का गोचर, इन राशियों पर साढ़ेसाती का साया, जानें कब तक रहें सतर्क
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jan 2025 12:46 PM
Shani Gochar 2025
Shani Gochar 2025: शनि ग्रह हर ढाई वर्ष में अपनी राशि बदलते हैं. ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव का एक विशेष महत्व है. उन्हें कठोर ग्रह के रूप में जाना जाता है. शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. वर्तमान में शनि कुंभ राशि में स्थित हैं. मार्च के महीने में होली के बाद, शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे.
Shani Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार 29 मार्च 2025 यानी होली के बाद शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन वैदिक ज्योतिष के अनुसार महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह कई राशियों के लिए जीवन में बदलाव लाएगा. कर्मफलदाता शनि ग्रह हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं और इस बार उनका गोचर मीन राशि में होगा.
सिंह और मेष राशि पर प्रभाव
शनि की साढ़ेसाती और ढैया का इन दोनों राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। विशेष रूप से, इनके करियर और वित्तीय स्थिति पर इसका गहरा असर होगा. विभिन्न क्षेत्रों में इन्हें नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार, शनि की ढैया और साढ़ेसाती के दौरान अनुशासन के साथ कार्य करना आवश्यक है। किसी भी गलत कार्य से बचना चाहिए और कमजोर वर्ग के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए। शॉर्टकट अपनाने के बजाय ईमानदारी से प्रयास करना अधिक महत्वपूर्ण है. वित्तीय मामलों में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए.
यहां देखें 12 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव
शनि के इस गोचर से 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा. पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार मार्च 2025 के अंत से तीन राशियों पर साढ़ेसाती और दो राशियों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी.साढ़ेसाती का प्रभाव 7 साल तक रहता है, जबकि ढैय्या करीब ढाई साल तक चलती है. इस दौरान प्रभावित राशियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
किस पर होगा असर?
- साढ़ेसाती: जो राशियां शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित होंगी, उनके जीवन में मानसिक तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
- ढैय्या: शनि की ढैय्या के दौरान कुछ राशियों को मेहनत के बावजूद फल कम मिल सकता है और धैर्य की परीक्षा हो सकती है.
क्या करें उपाय?
- साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए शनि देव की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और गरीबों को दान करना शुभ माना जाता है. इस समय अनुशासन और धैर्य बनाए रखना भी जरूरी है.
- शनि का यह गोचर जीवन में चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी लाएगा इसलिए राशिफल के अनुसार सावधान रहें और उपायों का पालन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










