Shani and Rahu Transit 2026: शनि-राहु बदलेंगे भाग्य का खेल, नए साल में इन राशियों को मिलेगा धन-तरक्की का वरदान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Nov 2025 2:03 PM
2026 में इन राशियों पर होगा राहु केतू का असर
Shani and Rahu Transit 2026:साल 2026 ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है. इस वर्ष शनि और राहु की चाल बड़े बदलाव लाएगी. कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी, धन, करियर और प्रतिष्ठा में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. जानिए किन 3 राशियों पर 2026 में खास कृपा बरसेगी.
Shani and Rahu Transit 2026: साल 2026 ग्रहों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस पूरे वर्ष शनि कुंभ राशि में रहेंगे और मार्च–अप्रैल के दौरान उनके अस्त और उदय का गहरा प्रभाव पड़ेगा. वहीं राहु कुंभ से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. ये दोनों प्रमुख ग्रह परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव लाएंगे. कुछ राशियां ऐसी भी होंगी जिनके लिए 2026 भाग्य उदय, तरक्की और धनवृद्धि का साल बन सकता है. जानिए किन 3 राशियों को सबसे ज्यादा शुभ फल मिलने वाले हैं.
मिथुन राशि: करियर में सफलता, प्रमोशन और नए अवसर
- मिथुन राशि वालों के लिए 2026 करियर ग्रोथ का साल कहलाएगा. शनि आपकी राशि के दसवें भाव में रहकर आपके काम को नई दिशा देंगे.
- मेहनत का दोगुना फल मिलेगा.
- ऑफिस में आपके काम की सराहना और प्रमोशन के प्रबल योग बनेंगे.
- व्यापार करने वालों को नए प्रोजेक्ट, पार्टनरशिप और विस्तार के मौके मिलेंगे.
- राहु का अष्टम भाव में स्थान अचानक लाभ, नए अवसर और धनवृद्धि देता है.
- स्वास्थ्य और मानसिक ऊर्जा में भी सुधार देखने को मिलेगा. यह साल करियर में स्थिरता और महत्वपूर्ण उपलब्धियां देगा.
तुला राशि: धन, प्रॉपर्टी और सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी
- तुला राशि वालों के लिए 2026 आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहेगा. शनि आपकी राशि से छठे भाव में रहकर पुराने झंझट, शत्रु और बाधाओं को शांत करेंगे.
- कोर्ट-कचहरी के विवाद खत्म होने के योग हैं.
- राहु का चौथे भाव में प्रवेश घर, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार लाएगा.
- घर खरीदने या नया वाहन लेने की चाह पूरी हो सकती है.
- अचानक धन लाभ और आर्थिक मजबूती का समय रहेगा.
- परिवार में शांति, सुख और सामंजस्य बढ़ेगा. यह साल तुला राशि को स्थिरता, सुविधा और मानसिक शांति देगा.
मकर राशि: करियर में जोरदार उछाल, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी
ये भी पढ़ें: घर में जगह कम है? बेडरूम में मंदिर रखते समय ध्यान रखें ये 5 बातें
- मकर राशि वालों के लिए 2026 बेहद शानदार साबित होगा. शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में उदय होंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में मजबूती आएगी.
- जो काम लंबे समय से अधूरे थे, वे तेजी से आगे बढ़ने लगेंगे.
- राहु का लग्न में प्रवेश आपके व्यक्तित्व को निखार देगा, और आपके फैसले बड़ा लाभ दिलाएंगे.
- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई पोस्टिंग या वेतन वृद्धि मिलने की पूरी संभावना है.
- जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह साल सुनहरा अवसर लेकर आएगा.
- धन संबंधी मामलों में भी अचानक लाभ और निवेश में फायदा होगा.
- घर-परिवार में सम्मान बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. कुल मिलाकर मकर राशि के लिए 2026 उपलब्धियों और प्रगति का साल रहेगा.
- तुला राशि: धन, प्रॉपर्टी और सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










