ePaper

Scorpio Yearly Horoscope 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा साल 2024, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Updated at : 05 Dec 2023 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Scorpio Yearly Horoscope 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा साल 2024, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Scorpio Yearly Horoscope 2024: वृश्चिक राशि के लोग जानना चाहते है कि नया साल 2024 उनके एवं परिवार के लिए कैसा रहेगा. साथ ही व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं. कहीं नयी समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ेगा समेत इत्यादि प्रकार के विचार उनके मन को घेरे रखी है.

विज्ञापन

Scorpio Yearly Horoscope 2024: वृश्चिक राशि के लोग जानना चाहते है कि नया साल 2024 उनके एवं परिवार के लिए कैसा रहेगा. साथ ही व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं. कहीं नयी समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ेगा समेत इत्यादि प्रकार के विचार उनके मन को घेरे रखी है. यहां संजीत कुमार मिश्रा जी ने धनु राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों- नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

आपके पारिवारिक जीवन कई तरह की परेशानियां आएंगी. परिवार का बोझ ज्यादा बनेगा फिर भी आप संतुलित रहेंगे. काम को लेकर व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण परिवार को लोग आपसे नाराज रहेंगे. शनि महराज अपने घर में रहेंगे, जिसके कारण माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. आपके दैनिक कार्य में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा. घर में पुरानी जयजाद को लेकर विवाद बनेगा. लेकिन अगस्त तक सब ठीक होगा. पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में आपके लिए यह साल बढ़िया रहने वाला है. नया व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं. मई माह के बाद और बढ़िया बनेगा कुछ क्षेत्र में ज्यादा लाभ मिलेगा. व्यापार में परिवार का सहयोग मिलेगा. जो लोग ट्रेडिंग का काम कर रहे हैं, उनको भी बढ़िया मुनाफा होगा. नौकरी करने वाले के लिए यह साल उतम रहेगा. जहां पर नौकरी कर रहे है, वहां आपके काम को सम्मान मिलेगा. आपके सहकर्मी सहयोग करेंगे. शनि महराज के कारण आप अपने कार्य क्षेत्र को और मजबूत करेंगे. मई के बाद आपको नौकरी को लेकर कई तरह से ऑफर मिलेगा. लेकिन वह नौकरी आपके लिए मजबूत नहीं रहेगा.

शिक्षा और करियर

विधार्थियों को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. जो लोग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं, उनको मेहनत के परिणाम बहुत बढ़िया मिलने वाला है. आप जिस प्रतियोगिता में भाग लेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगा. जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको ज्यादा चिंतित होने की जरुरत नहीं है. नए नौकरी के प्रस्ताव मिलेगा. आपके कार्य अनुकूल रहेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन बहुत ही बेहतर नहीं रहेगा. किसी के साथ प्रेम में हैं तो सतर्क रहें. आपके लिए यह कठिन समय है. आपकी प्रेमी/प्रेमिका आपसे नाराज रहेगी. आप अपने प्रेम को मजबूत करने के लिए बहुत प्रयास करेंगे. लेकिन परिणाम बेहतर नहीं मिलेगा. इसलिए प्रेमी/प्रेमिका से बात करते समय सावधानी रखें. मई माह के बाद आपके प्रेम संबंध और मजबूत बनेगा.अविवाहित लोग के लिए यह साल बढ़िया रहने वाला है. 2024 में अगस्त से लेकर दिसंबर के बीच में विवाह हो जाएगा. विवाहित जीवन बेहतर रहने वाला है. आपका संबंध और मजबूत बनेगा. आपके जीवन साथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं.

स्वास्थ्य

साल के शुरूआत में स्वास्थ्य ठीक रहेगा बाद में मानसिक रूप से अनुकूल नहीं रहेंगे. पाचन संबंधित समस्या बनेगा. राहु मीन में होने के कारण छोटे-मोटे स्वास्थ से संबंधित समस्याएं होती रहेंगी. वर्ष के उतराध में रक्त संबंधित समस्या बनेगा.

लकी नंबर-4

लकी कलर- सलेटी

उपाय

प्रत्येक गुरुवार को विष्णु भगवान का पूजन करें तथा गाय को पिला रोटी खिलाए.

शनिवार को शनि का पूजन करें और गरीबों को भोजन कराए.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष ,वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola