शनि का नक्षत्र परिवर्तन 2026: इन 3 राशियों पर 50 दिन तक बरसेगी धन और तरक्की की कृपा

Updated:
विज्ञापन

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से राशियों पर असर

Saturn Revati Nakshatra Transit 2026: जुलाई 2026 में शनि देव रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करेंगे. इसका सबसे शुभ प्रभाव कन्या, कर्क और कुंभ राशि पर पड़ेगा, जिससे धन, करियर और भाग्य में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

Saturn Revati Nakshatra Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म, न्याय और अनुशासन का कारक माना जाता है. साल 2026 में शनि देव एक महत्वपूर्ण नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. पंडित पुरनेंदु पाठक के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को सुबह 8:22 बजे शनि देव रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करेंगे और 20 अगस्त 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे.

विज्ञापन

रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें शनि का मित्र माना जाता है. यही कारण है कि यह गोचर कई राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है. खासतौर पर कन्या, कर्क और कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

कर्क राशि के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे

कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी माना जा रहा है. शनि आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे, जिससे भाग्य मजबूत होगा. इस दौरान शनि की तीसरी दृष्टि लाभ भाव पर, सातवीं दृष्टि पराक्रम भाव पर और दसवीं दृष्टि छठे भाव पर पड़ेगी.

इस प्रभाव से करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. आय के नए स्रोत बनने के योग हैं और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यवसाय में भी विस्तार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और शनि का बुध के नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के लिए शुभ संकेत दे रहा है. शनि इस समय आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे, जहां वे दिग्बली माने जाते हैं.

इस दौरान शनि की दृष्टि नवम, लग्न और चतुर्थ भाव पर पड़ेगी, जिससे विवाह के योग मजबूत हो सकते हैं. नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत बनेगी. परिवार में सुख-शांति बढ़ सकती है और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

कुंभ राशि वालों को मिलेगा धन और संपत्ति लाभ

कुंभ राशि के लिए शनि का यह परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है. शनि आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में रहेंगे, जिसे धन भाव कहा जाता है. इस दौरान शनि की दृष्टि चौथे, आठवें और लाभ भाव पर पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: गजकेसरी और बुधादित्य योग 2026: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता

ऐसे में आर्थिक लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं. वाहन, घर या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. इसके साथ ही अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. परिवार में खुशहाली और मानसिक शांति बनी रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola