Taurus Weekly Horoscope: आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, धन संबंधित विपरीत परिणामों से दो-चार होना पड़ेगा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Oct 2022 7:15 AM

विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (9 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022) वैसे तो औसत रहेगा लेकिन इस हफ्ते को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

स्वास्थ्य के नजरिये से सप्ताह बेहतर रहेगा

स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, ये सप्ताह भी स्वास्थ्य के नज़रिये से थोड़ा बेहतर ही रहने वाला है. हालांकि इस दौरान चन्द्रमा के अष्टम भाव में होने से आपको कुछ बातों पर खास विशेष रुप से ध्यान देना होगा, जैसे: समय मिलने पर पार्क में कसरत या योग करें व रोज़ाना नियमित रूप से सुबह-शाम करीब 30 मिनट तक चलें.

आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है

बेवजह के ख़र्चे इस पूरे ही सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति को बहुत खराब कर सकते हैं. इसलिए जितना हो अपने धन को कम खर्च करते हुए केवल उन ही चीजों की ख़रीदारी करें जो बेहद आवश्यक हो. अन्यथा हफ्ते के अंत में चन्द्रमा के द्वादश भाव में गोचर करने पर आपको धन संबंधित विपरीत परिणामों से दो-चार होना पड़ेगा. संभावना है कि इस सप्ताह घर के किसी सदस्य की सलाह आपको अतिरिक्त धन कमाने में मदद करेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. साथ ही आप घर के सदस्यों पर खुलकर खर्च करते व उनके लिए उपहार लेते भी दिखाई देंगे.

पेशेवर लोगों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये सप्ताह

पेशेवर लोगों के लिए सप्ताह का मध्य भाग अधिक अच्छा रहेगा. क्योंकि इस दौरान चन्द्रमा की उपस्थिति आपके नवम और फिर दशम भाव में होने के परिणामस्वरूप, आपको महान अवलोकन और विश्लेषणात्मक कौशल प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जो आपको करियर के मामले में आगे बढ़ने में आपकी भरपूर मदद करेगा.

शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन होगा

वो छात्र जो कोई व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय सामान्य रूप से अधिक शुभ रह सकता है. इसके साथ ही उन्हें अपनी शिक्षा में कुछ अच्छा प्रदर्शन देते हुए, कई अवसर भी प्राप्त होंगे. इसलिए आपको चाहिए कि अपने समय का पूरा सदुपयोग करें.

उपाय

इत्र या परफ्यूम लगाकर ही घर से निकलें.

शुभ दिन-शुक्रवार,शनिवार

शुभ तारीख-14,15

शुभ रंग-हरा,काला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola