ePaper

Saptahik Singh Rashifal 19 to 25 May 2024: सिंह राशि वाले जातक इस सप्ताह रहे सचेत, हानि का योग

Updated at : 18 May 2024 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
सप्ताहिक सिंह राशिफल 2024

सप्ताहिक सिंह राशिफल 2024

Saptahik Singh Rashifal 19 to 25 May 2024: इस सप्ताह अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. क्योंकि आपके लिए यह समय बहुत ही अच्छा है. लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना होगा. पढ़ें वीकली राशिफल

विज्ञापन

Saptahik Singh Rashifal 19 to 25 May 2024: साप्ताहिक सिंह राशिफल
इस सप्ताह आप अपने काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे. जिसके कारण आपका नुकसान हो सकता हैं. किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख व कान खोल रखें. आप अपनी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं.कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
करियर /बिजनेस- इस सप्ताह अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है. आमदनी में वृद्धि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा.
रिलेशनशिप- इस सप्ताह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे. प्यार का इजहार करने के लिए यह समय अच्छा है. लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्‍ते और मधुर होंगे. परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा. मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नज़र आएंगे.
हेल्थ- इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है. आप कम दूरी की यात्रा का आयोजन कर सकते हैं. घर में धार्मिक या मांगलिक कार्य प्रसंग होने की संभावना है. आपका चुस्ती स्फुर्ति रहेगी. हालांकि जीवन साथी तथा संतान का स्वास्थ्य चिंता कारण बन सकता है. उत्तरार्ध के दौरान सिरदर्द, आंख में दर्द, अंगूठे में चोट लगने जैसी शारीरिक तकलीफें रह सकती हैं.
लकीडेट- 19, 22, 23
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी-दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- इस सप्ताह किसी भी तरह का वाद- विवाद न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें.
उपाय- इस सप्ताह प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल प्रदान करें ,तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

Also Read: Saptahik Rashifal 19 to 25 May 2024: इस सप्ताह इन 7 राशि वालों का होगा भाग्योदय, तरक्की का उत्तम योग, पढ़ें वीकली राशिफल

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola