साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च से 4 अप्रैल 2026): जानिए आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 29 March to 4 April 2026: क्या यह सप्ताह आपके लिए नई सफलता के द्वार खोलेगा या अभी और धैर्य रखने की जरूरत है? क्या करियर में मिलेगी स्थिरता या करना होगा थोड़ा और इंतजार? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 29 March to 4 April 2026: यह सप्ताह 29 मार्च से प्रारंभ होकर 4 अप्रैल तक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे, इसके बाद चंद्रमा क्रमशः सिंह, कन्या और तुला राशि में संचरण करेंगे. इस दौरान सूर्य और शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे. शुक्र मेष राशि में विराजमान रहेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे. वहीं मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में रहेंगे. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष से मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला हैं-
मेष साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि: इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके सुख भाव से सप्तम भाव तक होगा. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा के कारण सप्ताह की शुरुआत मानसिक शांति देगी. हालांकि मेष राशि में स्थित शुक्र आपको विलासिता की ओर खींचेंगे. मिथुन राश में स्थित गुरु के कारण संचार कौशल में वृद्धि होगी. वहीं मंगल-राहु आपके ग्यारहवें भाव में आय के नए स्रोत बनाएंगे.
सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बहस करने से बचें. वाणी पर संयम रखें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि: इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके पराक्रम भाव से छठे भाव तक रहेगा. आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित चंद्रमा के कारण छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य और शनि के होने से बड़े निवेश में लाभ होगा. वहीं दशम भाव में राहु-बुध की मौजूदगी करियर में अचानक बदलाव ला सकती हैं. इस सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
सावधानी: लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें. किसी पर आँख मूंदकर भरोसा न करें.
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपके धन भाव से पंचम भाव तक संचरण करेंगे. आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित देवगुरु बृहस्पति के कारण आपकी निर्णय शक्ति बहुत मजबूत रहेगी. सिंह राशि में केतु के होने से भाई-बहनों के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं. आपके भाग्य भाव में स्थित मंगल लंबी यात्राओं के योग बनाएंगे.
सावधानी: अनिर्णय की स्थिति से बचें. महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.
उपाय: पक्षियों को हरा दाना डालें और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जाप करें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपकी ही राशि से चतुर्थ भाव तक गोचर करेंगे. आपकी राशि के लग्न भाव में स्थित चंद्रमा के कारण आप अत्यधिक भावुक महसूस कर सकते हैं. मीन राशि में स्थित सूर्य और शनि आपके भाग्य को थोड़ा धीमा करेंगे. अष्टम भाव में राहु की उपस्थिति के कारण गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. हालांकि शुक्रदेव करियर में कुछ बड़ा बदलाव करने का संकेत दे रहे हैं.
सावधानी: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निवेश न करें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपके व्यय भाव से पराक्रम भाव तक जाएंगे. आपकी राशि के लग्न भाव में स्थित केतु और चंद्रमा की युति मानसिक भ्रम पैदा कर सकती है. मिथुन राशि में स्थित देव गुरु बृहस्पति आपके लाभ भाव में होने से आर्थिक स्थिति संभली रहेगी. मंगल-बुध आपके सातवें भाव में रहकर जीवनसाथी के साथ बहस करा सकते हैं.
सावधानी: केतु के प्रभाव से भ्रम की स्थिति बन सकती है. अहंकार का त्याग करें.
उपाय: प्रतिदिन उगते सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपके लाभ भाव से धन भाव तक रहेंगे. आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित चंद्रमा के कारण सप्ताह का आरंभ धन लाभ के साथ होगा. सातवें भाव में सूर्य-शनि के होने से साझेदारी के कार्यों में सावधान रहना होगा. छठे भाव में मौजदू राहु आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत दिलाएंगे.
सावधानी: घरेलू विवादों को बढ़ने न दें. खान-पान में लापरवाही से बचें.
उपाय: जरूरतमंद कन्याओं को हरी वस्तुओं का दान करें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हल्का पीला
तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपके कर्म भाव से लग्न भाव तक गोचर करेंगे. आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा के कारण कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. आपके सातवें भाव में मौजूद शुक्रदेव प्रेम संबंधों में मधुरता लाएंगे. इस हफ्ते देव गुरु आपके भाग्य भाव को मजबूत करेंगे. हालांकि कुंभ राशि में स्थित ग्रहों के कारण संतान पक्ष की चिंता रह सकती है.
सावधानी: यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें. खर्चों पर नियंत्रण रखें.
उपाय: शुक्र मंत्र का जाप करें और मंदिर में सफेद फूल अर्पित करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपके भाग्य भाव से व्यय भाव तक संचरण करेंगे. आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित चंद्रमा के कारण धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आपके पांचवें भाव में शनि और सूर्य रहकर शिक्षा में रुकावट डालेंगे. आपकी राशि के चौथे भाव में मंगल-राहु के होने से घर में कलह की स्थिति बन सकती है.
सावधानी: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें.
उपाय: मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
धनु साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपके अष्टम भाव से लाभ भाव तक रहेंगे. आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित चंद्रमा के कारण सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है. मिथुन राशि में स्थित देव गुरु बृहस्पति आपके सातवें भाव में व्यापारिक सफलता देंगे. कुंभ के बुध आपके तीसरे भाव में संचार के माध्यम से लाभ दिलाएंगे.
सावधानी: अपने राज किसी बाहरी व्यक्ति से साझा न करें. आलस्य से बचें.
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपके सातवें भाव से दशम भाव तक संचरण करेंगे. आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा के कारण साझेदारी के कार्यों में प्रगति होगी. आपके तीसरे भाव में स्थित शनि और सूर्य आपका साहस बढ़ाएंगे. इस हफ्ते आपकी वाणी में तीखापन आ सकता है, क्योंकि आपकी राशि के दूसरे भाव में मंगल और राहु स्थित हैं.
सावधानी: कार्यक्षेत्र में राजनीति से दूर रहें. अनावश्यक भागदौड़ से बचें.
उपाय: शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल के नीचे दीप जलाएं.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नीला
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपके छठे भाव से भाग्य भाव तक संचरण करेंगे. आपकी राशि के लग्न भाव में स्थित मंगल, बुध और राहु के कारण आप बहुत अधिक ऊर्जावान और बेचैन महसूस करेंगे. इस हफ्ते आपकी बुद्धि और निर्णय क्षमता सही दिशा में काम करेगी. पढ़ाई करने वाले लोगों का मन एकाग्र रहेगा. शुक्रदेव के शुभ प्रभाव से अचानक धन लाभ होगा.
सावधानी: मंगल-राहु की युति से दुर्घटना के योग हैं. अति उत्साह से बचें.
उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का नियमित जाप करें और काला तिल दान करें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
मीन साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपके पांचवें भाव से अष्टम भाव तक रहेंगे, जिससे भावनात्मक उतार-चढ़ाव और सोच में गहराई देखने को मिलेगी. आपकी राशि के लग्न भाव में स्थित सूर्य और शनि के कारण स्वास्थ्य में नरमी रह सकती है. इस हफ्ते शुक्रदेव आपके धन भाव में बचत बढ़ाएंगे. बारहवें भाव में राहु के होने से विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा.
सावधानी: मानसिक तनाव को हावी न होने दें. महत्वपूर्ण योजनाओं को गुप्त रखें.
उपाय: गुरुवार को गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरिया
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: कब है चैत्र मास का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




