ePaper

Saptahik Rashifal 5 to 11 May 2024: इस सप्ताह तुला राशि वाले जातक की बदलेगी लाइफ स्टाइल

Updated at : 05 May 2024 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
सप्ताहिक तुला राशि

सप्ताहिक तुला राशि

Saptahik Rashifal 5 to 11 May 2024: इस सप्ताह तुला राशि वाले जातक के फैमिली लाइफ में सम्पत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है. भाइयों से मतभेद के कारण अशांति का वातावरण बनेगा

विज्ञापन

Saptahik Rashifal: सप्ताहिक तुला राशिफल

करियर- इस सप्ताह आप नए लक्ष्य की प्राप्त कर पाएंगे.नई गतिविधियां व प्रोजेक्टस में जीत हासिल करेंगे जिससे लाइफ में तेजी आएगी. प्रोफेशनल के क्षेत्र में आपके दिमाग में नये आइडिया आएंगे. रुपयों-पैसों व लेन-देन के मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें. बेरोजगारों रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी. उच्च शिक्षा के परिक्षार्थी को परीक्षा, इंटरव्यू आदि में अच्छी सफलता मिलने की योग है.

पर्सनल लाइफ- यदि कोइ रोमांस चल रहा है तो उसमें आपको संयम का ध्यान रखना होगा.यदि भविष्य में विवाह बंधन में बंधना चाह रहे तो समय आपका साथ देगा.कहीं बाहर घूमने का प्रोगाम बनेगा.कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध प्रारंभ हो सकता है.

फैमिली लाइफ- फैमिली लाइफ में सम्पत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है.भाइयों से मतभेद के कारण अशांति का वातावरण बनेगा आप अपने क्रोध पर नियत्रंण कर पारिवारिक परिस्थितियों में सुधार कर सकते हैं.परिश्रम-प्रयत्न से रूका हुआ काम पूरा होगा. नया वाहन,प्लाट या फ्लैट खरीदना हो तो आपको ओर कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा.

शुभ दिन- बुधवार,शुक्रवार
शुभ रंग- हल्का हरा,सिल्वर
शुभ तारीख- 8,10
सावधानी:- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, काफ़ी तेज़ी से वाहन न चलाए, नहीं तो किसी घटने का शिकार हो सकते है
उपाय- नियमित ऊँ ह्लीं क्लीं श्रीं मंत्र का 108 बार जप करें.

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola