ePaper

Saptahik Makar Rashifal 19 to 25 May 2024: मकर राशि वाले लोगों के लिए तनाव भरा रहेगा यह सप्ताह

Updated at : 18 May 2024 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
सप्ताहिक मकर राशिफल

सप्ताहिक मकर राशिफल

Saptahik Makar Rashifal 19 to 25 May 2024: यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है. इस सप्ताह व्यवहार में नम्रता लाने और अहंकार से बचना होगा. सप्ताहिक भविष्य जानने के लिए पढ़ें वीकली राशिफल

विज्ञापन

Saptahik Makar Rashifal 19 to 25 May 2024: साप्ताहिक मकर राशिफल
इस सप्ताह ढेर सारी खुशियां, सुख-समृद्धि के साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आ रहा है, जिनका सामना आप अपनी सूझबूझ के साथ करने में कामयाब होंगे. आप अपने परिश्रम और प्रयास से अपने सपनों को साकार करने में कामयाब होते हुए नजर आएंगे. आपको रोजी-रोजगार से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
करियर /बिजनेस- इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में संतोषजनक रहने वाला है. आपको किसी न किसी क्षेत्र से धन की प्राप्ति होती रहेगी. आपके द्वारा जो निवेश किए गए हैं. उनका फल धीमे ही सही परंतु मिलेगा अवश्य. इस दौरान आप अपनी वाणी द्वारा लाभ प्राप्त करेंगे.छात्रों को कुछ नए मौके मिलेंगे. जिनमें उनकी कलात्मकता एवं अभिव्यक्ति की संभावनाएं भी बढ़ेंगी.
रिलेशनशिप- इस सप्ताह प्रेम संबंधों में मजबूती का दौर होगा. आप अपने संबंधों को आगे तक ले जाने का विचार रखेंगे. थोड़ा बहुत तनाव रहेगा. वह आपकी समझ से ही दूर होगा. यदि आप मजबूत रहेंगे, और अविश्वास को सामने नहीं आने देंगे ,तो आपको काफी हद तक सहायता मिलती दिखाई देगी.
हेल्थ- इस सप्ताह उच्च कैलोरी खाद्य पदार्थ और शराब से दूर रहने की जरूरत हैं. क्योंकि ये वजन बढ़ने की समस्या से ग्रसित रहते हैं. हालांकि इनकी स्मार्ट लगने की इच्छा इतनी मजबूत होती है. कि ये जल्दी से सुधारात्मक कार्रवाई कर लेते हैं. और अपनी अच्छी, नाजुक, गहरी आकर्षक और सुंदर काया वापस पा लेते हैं.
लकीडेट- 20, 21, 25
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी-दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- इस सप्ताह व्यवहार में नम्रता लाने और अहंकार से बचने की आवश्यकता है.
उपाय- इस सप्ताह प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें और दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

Also Read: Saptahik Rashifal 19 to 25 May 2024: इस सप्ताह इन 7 राशि वालों का होगा भाग्योदय, तरक्की का उत्तम योग, पढ़ें वीकली राशिफल

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola