ePaper

Saptahik Kumbh Rashifal 14 to 20 April 2024: कुंभ राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ

Updated at : 14 Apr 2024 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक कुंभ राशिफल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल

Saptahik Kumbh Rashifal 14 to 20 April 2024: यह सप्ताह कुंभ राशि के जातक के लिए शुभ रहने वाला है. हालांकि इस सप्ताह आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे.

विज्ञापन


Saptahik Kumbh Rashifal 14 to 20 April 2024: कुम्भ राशि- इस सप्ताह बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा. उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा. रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा. मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे. राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी.

करियर/बिजनेस राशिफल

इस सप्ताह नौकरी पेशा लोगों के लिए समग्र सफलता के संकेत लेकर आया है. आपके मन असमंजस में रहेगा औऱ निर्णयशक्ति का भी काफी आभाव होगा. नौकरीपेशा लोग अपनी तर्कशक्ति का उपयोग कर कामकाज में सफलता प्राप्त करने और कार्यालय में अपना प्रभाव बढ़ा सकेंगे. होटल-संबंधी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए बाद का चरण बेहतर है.

रिलेशनशिप राशिफल

इस सप्ताह प्रेम संबंधों में आर्थिक खर्चों की तैयारी रखनी होगी. आप संचार के माध्यम से अपने साथी से निकटता बढ़ाने की कोशिश करेंगे. अभी आपके बीच आकर्षण अच्छा है, लेकिन यदि आप अपने साथी को रिश्ते में पर्याप्त स्थान देते हैं, तो आप संबंधों का बेहतर आनंद लेंगे.

Also Read: Saptahik Rashifal 14 to 20 April 2024: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी, पढ़ें वीकली राशिफल

हेल्थ राशिफल

इस सप्ताह आपका सिर भारी महसूस होगा या सिर दर्द,अनिद्रा और कमजोरी हो सकती है. हालांकि, बाद के चरण में आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. वर्तमान में, जिन लोगों को छाती में दर्द, खांसी और पित्त की समस्या है, उन्हें थोड़ी देखभाल की आवश्यकता है. मधुमेह, मोटापे की समस्या वाले लोगों को संयम से रहना आवश्यक है.
कलर- 15,16,20
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- इस सप्ताह बैंकिंग और वित्त से संबंधित लोगों को सतर्क रहना होगा.
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola