ePaper

Saptahik Kark Rashifal 19 to 25 May 2024: इस सप्ताह कर्क राशि वाले लोगों को रहना होगा सतर्क

Updated at : 18 May 2024 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
सप्ताहिक कर्क राशिफल

सप्ताहिक कर्क राशिफल

Saptahik Kark Rashifal 19 to 25 May 2024: यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए परेशानी भरा रहेगा. आपको सोच समझ कर कोई भी निर्णय लेने की जरुरत पड़ेगी. जानें कैसा रहने वाला है आपके लिए यह सप्ताह

विज्ञापन

Saptahik Kark Rashifal 19 to 25 May 2024: साप्ताहिक कर्क राशिफल
इस सप्ताह एकाग्र होकर कार्य करेंगे. आपको अपने किसी की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है. आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं. आपको अपने लोगो के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को समझना होगा, और उनमें ढील ना दें.
करियर /बिजनेस- इस सप्ताह स्टॉक मार्केट में पैसा ना लगाएं. विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है. सितारे आपके साथ नहीं हैं, इसलिए वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें. करियर के लिहाज से नॉर्मल रहेगा. बेरोजगारों को अभी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है.
रिलेशनशिप- इस सप्ताह घर में किसी से अनबन हो सकती है. वाणी पर संयम रखें, इस सप्ताह किसी भी अनजान शख्स से दोस्ती ना करें. तनाव का असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है. बंधुजनों और मित्रों से विवाद होने की संभावना है.
हेल्थ- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने की संभावना है. आप को पेट में गैस, पैरों में जलन, गुप्त भागों में दर्द होने की संभावना है. हालांकी यह शिकायतें आपको काफी कम समय तक रहेंगी. हालांकी मांसपेशियों में खिंचाव रह सकता है. इसलिए आपको अधिक शारीरिक श्रम नहीं करने की जरुरत हैं.
लकीडेट-19, 22, 23
कलर-गुलाबी, पीला , लाल
लकी-दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- इस सप्ताह विरोधी चाल चल सकते हैं, आपको सतर्क रहने की जरूरत है.
उपाय- इस सप्ताह प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें.

Also Read: Saptahik Rashifal 19 to 25 May 2024: इस सप्ताह इन 7 राशि वालों का होगा भाग्योदय, तरक्की का उत्तम योग, पढ़ें वीकली राशिफल

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola