Saptahik Rashifal Kanya 21 to 27 April 2024: इस सप्ताह कन्या राशि के लिए रहेगा लाभकारी, धन लाभ का योग

Updated:
विज्ञापन
Saptahik Rashifal Kanya 21 to 27 April 2024: इस सप्ताह कन्या राशि के लिए रहेगा लाभकारी, धन लाभ का योग

Saptahik Rashifal Kanya 21 to 27 April 2024: इस सप्ताह आप किसी के साथ इमोशनली इनवाल्व हो सकते हैं. आपकी कड़ी मेहनत और लगन पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम देगी. जानें कैसा रहेगा वीकली राशिफल

विज्ञापन

Saptahik Rashifal Kanya 21 to 27 April 2024: सप्ताहिक कन्या राशिफल
करियर- इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ के लिए अनुकूल है. आपकी प्रसिद्धी चारों तरफ फैल सकती है, जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं,उन्हें आगे बढ़ने के लिए अधिक मेहनत करना पड़ेगा. बेरोजगार युवाओं को जॉब के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होगें.बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा.

पर्सनल लाइफ – इस सप्ताह आप किसी के साथ इमोशनली इनवाल्व हो सकते हैं. अगर आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं ओर विवाह करने के इच्छुक हैं तो प्रयास करें सफलता मिलेगी.

फैमिली लाइफ- महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको फैमिली का भरपूर सहयोग मिलेगा.आपकी कड़ी मेहनत और लगन पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम देगी. भौतिक सुख-सम्पदा में कुछ वृद्धि होगी. भाई-बहनों,संबंधियों से सदभाव-विश्वास बना रहेगा.

हेल्थ- इस सप्ताह शारीरिक फिटनेस के लिए व्यायाम, योग व ध्यान को ज्यादा महत्व देंगे. सेहत अच्छी रहने से आप कामकाज में थकान का अनुभव नहीं करेंगे. कुछ लोगों को क्रोध की अधिकता व सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है. मानसिक राहत और हवा-बदल के लिए एकाध टूर का आयोजन भी कर सकते हैं.

लकीडेट- 21, 24, 25
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी- दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार

Also Read: Saptahik Rashifal 21 to 27 April 2024: इस सप्ताह बुरे फसेंगे ये 5 राशि वाले लोग, पढ़ें मेष से मीन तक का सप्ताहिक राशिफल

सावधानी- संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपकी रातों की नींद उड़ा सकता है.
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें.

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न [email protected] या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola