Saptahik Kanya Rashifal 12 to 18 May 2024: कन्या राशि वालों के लिए परेशानी भरा रहेगा यह सप्ताह

Updated:
विज्ञापन
Saptahik Kanya Rashifal 12 to 18 May 2024: कन्या राशि वालों के लिए परेशानी भरा रहेगा यह सप्ताह

Saptahik Kanya Rashifal 12 to 18 May 2024: इस सप्ताह प्रोफेशनल मोर्चे पर शुरुआती दो दिनों में आप कोई नया उद्यम करने में दूसरे लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें. पढ़ें वीकली राशिफल

विज्ञापन

Saptahik Kanya Rashifal 12 to 18 May 2024: सप्ताहिक कन्या राशिफल
इस सप्ताह सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करें.सप्ताह के मध्य में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आपको समस्याओं से निजात मिलेगी. आपके हाथों धार्मिक कार्य में खर्च होने की संभावना भी है. आपके पास धन की आवक अच्छी रहेगी, इसलिए चिंता जैसी बात नहीं है.
करियर-बिजनेस: इस सप्ताह प्रोफेशनल मोर्चे पर शुरुआती दो दिनों में आप कोई नया उद्यम करने में दूसरे लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें. यह सप्ताह पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए बेहतर है, जो जमीन की खरीद बिक्री, रंग, रासायन, सरकारी कार्यों, यात्रा, डिजाइनिंग आदि की कंपनी में नौकरी कर रहे हैं,उनकी प्रगति हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का मार्गदर्शन और कृपा मिलती रहेगी.
रिलेशनशिप: इस सप्ताह आप थोड़ा ध्यान रखें. शायद आप संबंधों से दूर रहना पसंद करें, लेकिन अंतिम चरण में काफी अनुकूल रहेगा. माता और परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. संतान आपकी आज्ञा का पालन करेंगे और उनकी ओर से अच्छा समाचार मिलने से आप खुशी का एहसास करेंगे.
हेल्थ् : इस सप्ताह खाने पीने में अनियमितता या बाहर का भोजन लेने के कारण आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए गलत आदतों से दूर रहें, जिन जातकों को मोटापे की समस्या है या डायबिटिज, ब्लडप्रेशर और जोड़ों की समस्या हो उन्हें थोड़ी शिकायत रहेगी.
लकीडेट-12, 15, 16
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी-दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपके पद को कोई नुकसान न हो, इसका खास ध्यान रखें.
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें.

Also Read: Mohini Ekadashi 2024 Date: मोहिनी एकादशी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण करने का सही समय

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न [email protected] या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola