इस साल सैफ अली खान को होना था ये नुकसान, जानें कैसा रहने वाला है छोटे नवाब के लिए 2025
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jan 2025 12:33 PM
Saif Ali Khan Kundali Horoscope 2025
Saif Ali Khan Kundali Horoscope 2025: एक्टर सैफ अली खान के निवास पर लुटेरों ने घुसकर उन पर हमला किया है. मुंबई में स्थित उनके घर में घुसे लुटेरों ने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किया. फिलहाल सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है. इस लेख में हम यह चर्चा करेंगे कि सैफ अली खान के लिए वर्ष 2025 कैसा रहने वाला है.
Saif Ali Khan Kundali Horoscope 2025: आज आंख खुलते ही लोगों ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की खबर पढ़ी होगी. बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान पर पिछले रात चाकू से हमला किया गया. इस घटना ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है. सभी लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह गंभीर घटना कैसे घटित हुई. साल 2025 को शुरू हुए अभी 15 दिन ही बीतें थे कि एक्टर के साथ ये घटना घट गई. यहां हमें पंडित दिग्विजय पांडे बता रहे हैं कि सैफ अली खान के लिए साल 2025 कैसा बीतेगा, क्या उन्हें पूरे साल सावधान रहने की जरूरत है.
सैफ अली खान की कुंडली
सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को श्रवण नक्षत्र में हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप वे आज आर्थिक रूप से समृद्ध और प्रसिद्ध व्यक्ति बन चुके हैं. उनके जन्म के समय सूर्य जिस राशि में था, उसके प्रभाव से सैफ का स्वभाव उग्र है. कुंडली में सूर्य की स्थिति के अनुसार, उनके जीवन में कई संघर्षों का सामना करना पड़ेगा. उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना होगा, लेकिन चंद्रमा की स्थिति उन्हें विरोधियों पर विजय दिलाने में सहायक होती है.
देवगुरु वृहस्पति होंगे मार्गी, इन राशियों को मिलेगा लाभ
कुंडली में थी सैफ को चोट लगने की बात
इस साल यानी 2025 में स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं सैफ अली खान को तनाव में डाल सकती हैं. कुछ करीबी रिश्तेदार गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर सकते हैं. विरोधियों से खतरा बना हुआ है. चोरी के कारण सैफ अली खान को नुकसान उठाना पड़ सकता है. शत्रु की किसी गतिविधि के चलते चोट लगने का भी खतरा है. सैफ अली खान के कार्यस्थल पर उनके विरोधियों को प्रशासनिक सहायता मिलने के कारण वे मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं.
2025 सैफ को देगा मिश्रित परिणाम
कुल मिलाकर देखा जाए तो वर्ष 2025 में सैफ को मिश्रित परिणाम देखने को मिलेंगे. सैफ अली खान अपने व्यवसाय में सफलतापूर्वक कार्य करेंगे. वे अपने लक्ष्यों से भटकेंगे नहीं और एक बार कार्य आरंभ करने के बाद उसे अधूरा नहीं छोड़ेंगे. उनका संकल्प मजबूत रहेगा. हालांकि, उनके गुरु और माता-पिता के साथ संबंध उतने अच्छे नहीं रहेंगे. कभी-कभी, सैफ अली खान अपनी तर्कशक्ति का उपयोग इस हद तक करेंगे कि वे मुद्दे की गहराई तक नहीं पहुंच पाएंगे. अपनी आंतरिक दृष्टि से स्वयं का मूल्यांकन करने का प्रयास करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










