Aaj Ka Singh Rashifal 28 August 2026: आज रक्षाबंधन पर नेतृत्व क्षमता और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, जानें पूरे दिन का हाल
आज का सिंह राशिफल 28 अगस्त 2026
Aaj Ka Singh Rashifal 28 August 2026: आज 28 अगस्त 2026 को आज रक्षाबंधन पर करियर में आपकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा. साझेदारों और ग्राहकों से लाभ के योग हैं. त्यौहार के माहौल में परिवार और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
Aaj Ka Singh Rashifal 28 August 2026: आज 28 अगस्त 2026 को सूर्य और बुध के प्रथम भाव में होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सप्तम चंद्रमा व्यापार, पार्टनरशिप और पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा. आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
करियर-बिजनेस
सूर्य और बुध प्रथम भाव में होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता दोनों मजबूत रहेंगे. चंद्रमा सप्तम भाव में है, इसलिए ग्राहक, साझेदार और टीम से जुड़े काम सामने आ सकते हैं. रक्षाबंधन के पावन अवसर पर व्यापार में किसी ग्राहक या साझेदार के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा. कार्यालय में आपकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा. गुरु द्वादश भाव में होने से दूर या विदेश से जुड़े काम के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन त्यौहार की खरीदारी और खर्चों को लेकर सावधान रहें.
ये भी पढ़ें: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पर इन 4 राशियों के लिए बज रही है खतरे की घंटी, संभलकर रहें
रिलेशनशिप
आज रक्षाबंधन के शुभ पर्व पर परिवार के बीच आपकी भूमिका काफी अहम रहेगी. भाई-बहन के इस पावन रिश्ते में स्नेह और सम्मान बढ़ेगा. काम और त्यौहार की व्यस्तता के कारण किसी करीबी को समय कम मिल सकता है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें. घर में अपनी बात रखते हुए थोड़ा नरम रवैया रखें. जीवनसाथी या करीबी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है. पुराने मतभेदों को बातचीत से खत्म करने का यह बेहतरीन मौका है.
लव लाइफ
प्रेम जीवन में अपनापन और मिठास बढ़ेगी. रक्षाबंधन के इस खास दिन साथी के साथ भविष्य की योजना या किसी खास जगह घूमने की बात हो सकती है. चंद्रमा सप्तम भाव में होने से एक-दूसरे को गहराई से समझने का मौका मिलेगा. अविवाहित लोगों की रक्षाबंधन के पारिवारिक मिलन या सामाजिक-पेशेवर समूह में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. रिश्ते में अपनी बात साफ रखें और बेवजह शक करने से बचें.
ये भी पढ़ें: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण नकारात्मक नहीं, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा यह ग्रहण
स्वास्थ्य
दिनभर ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन दिमाग को लगातार व्यस्त रखने से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है. गुरु द्वादश भाव में होने से पर्याप्त आराम लेना और नींद पूरी करना बेहद जरूरी है. रक्षाबंधन की तैयारियों और देर रात तक काम करने की आदत से बचें. दिन में थोड़ी देर खुद के लिए निकालना और शांत मन से समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 1
उपाय
माता लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें और आरती करें. अपनी बहन से सुनहरे या लाल रंग की राखी बंधवाएं. उन्हें तांबे की कोई वस्तु या लाल रंग का वस्त्र उपहार में दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए