ePaper

कल 26 जनवरी के दिन बन रहा है नवपंचम योग, इन राशियों को होगा फायदा

Updated at : 25 Jan 2025 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Navpancham Yoga 2025 on 26 January

Navpancham Yoga 2025

Navpancham Yoga 2025: नवपंचम योग तब उत्पन्न होता है जब जन्म कुंडली में कोई ग्रह नवम (9वें) और पंचम (5वें) भाव में उपस्थित होते हैं. कल यानी 26 जनवरी को, इस विशेष योग का निर्माण होगा. आइए देखें कि इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

Navpancham Yoga 2025: ग्रहों की गति के अनुसार, वैदिक ज्योतिष में यह माना जाता है कि ग्रह समय-समय पर गोचर करते हैं, जिससे शुभ और राजयोग का निर्माण होता है, जिसका मानव जीवन और पृथ्वी पर गहरा प्रभाव पड़ता है. जानकारी के अनुसार, रविवार 26 जनवरी, 2025 को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर शुक्र और मंगल नवपंचम योग का निर्माण करेंगे. इस समय शुक्र नवम भाव में और मंगल पंचम भाव में स्थित होंगे.

शुक्र और मंगल का नवपंचम योग

रविवार, 26 जनवरी, 2025 को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर शुक्र और मंगल मिलकर नवपंचम योग का निर्माण करेंगे. नवपंचम योग जातक को भाग्य का मजबूत समर्थन प्रदान करता है. कठिनाइयों के बावजूद सफलता हासिल होती है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री की दूरी पर होते हैं, तब नवपंचम योग का निर्माण होता है.

यहां देखें 26 जनवरी 2025 से लेकर 1 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

नवपंचम योग के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए शुभ दिन प्रारंभ हो सकते हैं. इसके साथ ही, इन राशियों को आकस्मिक धन लाभ और भाग्य के उदय के अवसर प्राप्त हो रहे हैं. आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है. इस योग के प्रभाव से मेष राशि के जातकों के लिए करियर और वित्तीय उन्नति के नए अवसर खुलेंगे. नई योजनाओं में सफलता की संभावना है. व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है. विदेश यात्रा की संभावनाएँ भी बन सकती हैं. प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है. यह योग वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक समृद्धि का संकेत देता है. अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं. नए आय के स्रोतों की प्राप्ति होगी. रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. संपत्ति से संबंधित लाभ की संभावना है.

सिंह राशि

नवपंचम योग के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को करियर में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी. भाग्य के सहयोग से सभी अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. पारिवारिक सुख और शांति बनी रहेगी. कार्यस्थल पर प्रशंसा और पदोन्नति की संभावनाएँ हैं. नए अवसरों से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी.

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है. इस स्थिति के कारण तुला राशि के जातकों को वित्तीय लाभ के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे. साझेदारी में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध विवाह में परिवर्तित हो सकते हैं. व्यापार में प्रगति होगी और नए अनुबंध प्राप्त होंगे.

मकर राशि

शुक्र और मंगल का नवपंचम योग मकर राशि के जातकों के लिए करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय परिणाम लाएगा. परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता की प्राप्ति होगी. परिवार में शुभ कार्यों की संभावना है. आर्थिक लाभ और नए निवेश के अवसर भी मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola