Monthly Makar Rashifal December 2022: दिसंबर माह का मकर राशिफल, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Nov 2022 6:43 AM
Monthly Makar Rashifal December 2022: आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का मकर राशिफल
Monthly Makar Rashifal December 2022: दिसंबर का माह शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही होगी. आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा.आपके स्वास्थ्य को लेकर तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आएगी लेकिन फिर भी कुछ असंतुलित महसूस करेंगे. मन में खुशी का भाव थोड़ा कम होगा क्योंकि बहुत सारी चीजें आपका ध्यान आकर्षित करेंगी. आर्थिक मोर्चे पर यह महीना मध्यम रहने की संभावना है.
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा रहेगा लेकिन आपका मन अपने काम में कम लगेगा और आपका मोहभंग होने लगेगा क्योंकि आपको लगेगा कि आप जहां काम करते हैं, वहां का माहौल आपके अनुकूल नहीं है या फिर आप जितनी उम्मीद करते हैं उतना प्रतिफल आपको प्राप्त नहीं हो पा रहा है. आपकी यही सोच कार्यक्षेत्र से आपका मन दूर लेकर जाएगी जिसकी वजह से नौकरी में कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं लेकिन यह सिर्फ आपके मन का वहम ही होगा.
आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. महीने की शुरुआत में सूर्य, बुध और शुक्र के एकादश भाव में स्थित होने और उनके ऊपर मंगल और बृहस्पति की दृष्टि होने के कारण आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति अनुकूल रहेंगी. आपकी आमदनी में गजब की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
प्रेम संबंधी मामलों की बात की जाए तो मंगल का वक्री होकर पंचम भाव में स्थित होना प्रेम जीवन के लिए तनावपूर्ण स्थिति लेकर आएगा लेकिन शुक्र और बुध की दृष्टि पंचम भाव पर होने से आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस की भावना बढ़ेगी. आप एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहेंगे और आपका प्यार बहुत गहराई तक जाएगा.
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना थोड़ा सा कमजोर हो सकता है. महीने की शुरुआत तो अच्छी होगी और राशि के स्वामी शनि राशि में स्थित होकर आपको स्वास्थ्य में मजबूती प्रदान करेंगे लेकिन पंचम भाव में वक्री अवस्था में मंगल की मौजूदगी पेट से जुड़े रोग दे सकती है और उसके ग्रहों का पूर्ण रूप से प्रभाव पेट में जलन या गर्मी पैदा कर सकता है जिससे मुंह के छाले और पेट में गड़बड़ हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










