ePaper

Monthly Kumbh Rashifal January 2022: जनवरी माह का कुंभ राशिफल, व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा

Updated at : 01 Jan 2022 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kumbh Rashifal January 2022:   जनवरी माह का कुंभ राशिफल, व्यापार के क्षेत्र में लाभ  मिलेगा

Aquarius Horoscope 2022 : कुंभ राशि वालों के लिए जनवरी 2022 कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल नए वर्ष में आपके लिए क्या लेकर आ रही है, आइए जानते हैं वार्षिक राशिफल

विज्ञापन

सभी लोग जानना हैं कि नए साल का पहला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. साल का पहला महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.
इसलिए संजीत कुमार मिश्रा आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है कुम्भ राशि की भविष्यवाणी 2022 का अनुसार.

पारिवारिक जीवन :

यह माह पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अच्छा नही बीतेगा. यदि आपका कोई छोटा भाई या बहन है तो उनके साथ विचारो का मतभेद होगा जिस कारण आपस में कहासुनी हो सकती है. घर में तनाव का माहौल रहेगा हालाँकि बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से वह जल्दी सुलझ भी जाएगा.
घर में किसी सदस्य की तबियत खराब भी रह सकती है

व्यापार व नौकरी :-

व्यापार के क्षेत्र में लाभ अवश्य मिलेगा लेकिन खर्चें भी बढ़ जाएंगे. हालाँकि आप कुछ नया करने का विचार कर सकते है लेकिन उसमे अड़चने भी बहुत आएगी. ऐसे में आत्म-विश्वास की कमी तो होगी ही और साथ ही आपके शत्रु भी आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते है.नौकरी करते है तो यह माह सामान्य रहेगा और कोई समस्या नही होगी. महीने की शुरुआत में काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा लेकिन धीरे-धीरे उसमे आराम भी मिलेगा. हालाँकि माह के अंत में आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

शिक्षा व करियर :-

यदि पढ़ाई में कुछ नया कोर्स करने का सोच रहे है तो वह इस माह शुरू कर देंगे. शुरू में उसमे कुछ दिक्कत आएगी लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा. अध्यापक आपके काम से खुश होंगे और आपकी बड़ाई भी कर सकते है.करियर को लेकर कोई बात मन ही मन परेशान करेगी लेकिन किसी के साथ शेयर नही कर पाएंगे. पैसो की दिक्कत होगी लेकिन उसमे दोस्तों की सहायता मिलेगी. पढ़ाई में कुछ बातो को लेकर मन शंकित रहेगा. सीनियर्स से भी सहयोग मिलेगा.

अनुसार प्रेम जीवन :-

यदि प्रेम संबंध में है तो इस माह आपका आकर्षण किसी और के ऊपर आ सकता है और आप उन्हें दिल दे सकते है. इससे आपके पार्टनर के मन में शंका उत्पन्न होगी और रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी. किसी बात को लेकर कलह भी हो सकती है. विवाहित पुरुष अपनी संगिनी के साथ कहीं रोमांटिक जगह जाने का प्लान करेंगे लेकिन अंतिम समय में कुछ बात होने के कारण प्लान कैंसिल हो सकता है. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने लिए नया जीवनसाथी मिल सकता है और वे उनसे बहुत खुश भी दिखाई देंगे.

स्वास्थ्य जीवन :-

शारीरिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी. हालांकि यदि आप डायबिटीज के रोगी है तो अपना ध्यान बनाए रखें और बाजार का खाना बिल्कुल ना खाए. माह के मध्य में कुछ समय के लिए गले से संबंधित समस्या होगी लेकिन वह जल्दी ही ठीक हो जाएगी.

शुभ अंक:- 2

शुभ रंग :- संतरी

उपाय :- शनिदेव का दर्शन कीजिए तथा तिल का दान करे

संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 /9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola